• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयरफोर्स के काफिले पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

Writer D by Writer D
04/05/2024
in Main Slider, क्राइम, जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Terrorist attack on Air Force convoy

Terrorist attack on Air Force convoy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के वाहनों (Air Force convoy)के काफिले पर शनिवार शाम को आतंकी हमला (Terrorist Attack) हो गया। इस हमले में 5 जवान घायल हो गए थे। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे जवान की हालत बेहद गंभीर है, उनका इलाज चल रहा है, जबकि तीन जवानों की हालत स्थिर है।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों (Terrorists) ने भारतीय वायुसेना के काफिले (Air Force convoy) पर गोलीबारी की थी, आतंकियों ने ये हमला सुरनकोट के सनाई गांव में किया। हालांकि भारतीय सेना और पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं हैं। राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट की स्थानीय इकाई ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, एयरफोर्स के वाहनों को शाहसितार के पास के एयरबेस के अंदर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।

घटनास्थल पर इंडियन एयरफोर्स के गरुड़ स्पेशल फोर्स को भी तैनात किया गया है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटना में शामिल आतंकवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

मौत का सीवर! सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से घुटा दम

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक हमले में 5 जवान घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया। बता दें कि एयरफोर्स के वाहनों के काफिले पर हुए आतंकी हमले (Terrorist Attack) की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इसमें एयरफोर्स की गाड़ी पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

वहीं, एयरफोर्स ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शाहसितार के पास भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Tags: air force conveyJammu NewspunchTerrorist attack
Previous Post

चाचा-भतीजे की सरकार ने किया शिक्षा से खिलवाड़ : ए.के. शर्मा

Next Post

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मार कर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

राष्ट्रीय

हरियाणा में पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने, डिटेन करने पहुंची टीम को घेरा

10/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
पंजाब

पंजाब में सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत, 36.39 लाख लाभार्थियों को मिली वित्तीय मदद

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
Murder

प्रेम प्रसंग में युवक की गोली मार कर हत्या

यह भी पढ़ें

GDIC के बायोकेमिकल कंपनी में लगी आग

GDIC के बायोकेमिकल कंपनी में हादसे से दहला गुजरात, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

08/08/2020
Murder

पुरानी रंजिश को लेकर फावड़ा मार कर युवक की हत्या

23/01/2024
CM Vishnu dev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने मनु भाकर व सरबजोत को दी बधाई

30/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version