• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौत का सीवर! सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत, जहरीली गैस से घुटा दम

Writer D by Writer D
04/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, नोएडा
0
Sewer

Sewer

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेप्टिक टैंक (Sewer) की सफाई करते हुए दो मजदूर बेहोश हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों मजदूरों की मौत हो गई। मामला नोएडा के सेक्टर-26 का है। यहां दोनों मजदूर सीवर (Sewer) सफाई का काम कर रहे थे। इस दौरान दोनों का जहरीली गैस के कारण दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए। बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस की मानें तो सेक्टर-26 स्थित हाउस नंबर A94 में रहने वाले एक शख्स ने सीवर सफाई के लिए इन मजदूरों को अपने घर बुलाया था। मजदूर सीवर की सफाई करने के लिए जैसे ही अंदर गये। वहां जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों बेहोश हो गए। जिन्हें आनन-फानन में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर शनिवार को पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

सीवर (Sewer) सफाई करते समय मजदूरों की मौत

नोएडा के डीसीपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि सुमित चावला ने नूनी मंडल (मजदूर) और तपन मंडल (मजदूर) को अपने घर में बने सेफ्टी टैंक की सफाई के लिए बुलाया गया था। दोनों सफाई के लिए सेफ्टी टैंक में घुस गए। जहरीली गैस से दोनों बेहोश हो गए। जिन्हें निकलवा कर कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर-27 पहुंचाया गया। जहां दोनों की मौत हो गई। दोनो मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है। बता दें, दोनों मजदूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। नोएडा में वे मजदूरी का काम करते थे।

सीवर की सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण के गए थे अंदर

सेफ्टी टैंक में दो मजदूरों की हुई मौत के संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा किसी प्रकार की कोई तहरीर फिलहाल नहीं दी गई है। घर वालों के तरफ से तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधि कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में मजदूरों को बुलाने वाले मकान मालिक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जाएगी।

Tags: crime newsNoida newsup news
Previous Post

अब कुत्तों को मारना या दौड़ाना पड़ेगा भारी, खानी पड़ेगी जेल कि हवा

Next Post

रेल मंत्रालय की नवरत्न कंपनी में निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

Writer D

Writer D

Related Posts

BSB
उत्तर प्रदेश

छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता, बीएसबी से संबद्ध विद्यालयों को मुख्यधारा से जोड़ रही योगी सरकार

23/06/2026
Keshav Prasad Maurya
Main Slider

केशव मौर्य की पहल, CM आवास योजना में एसिड अटैक पीड़ितों को प्राथमिकता

23/06/2026
Khan Global Classes sealed after Lucknow fire
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रयागराज में बड़ी कार्रवाई, खान ग्लोबल क्लासेस सील

23/06/2026
CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Next Post
IRCON

रेल मंत्रालय की नवरत्न कंपनी में निकली भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी

यह भी पढ़ें

Electrocution

करंट लगने से किसान की मौत

03/08/2023
fire broke out in Namkeen factory

नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की छह गाड़ियां मौके पर

21/01/2023
Harbhajan Singh

‘अगर अभी नहीं, तो कब? मुझे लगता है…’, कोलकाता कांड पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा

18/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version