• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बीजेपी वाले जानबूझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं’, मतदान के बाद बोले सपा प्रमुख

Writer D by Writer D
07/05/2024
in उत्तर प्रदेश, मैनपुरी, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सैफई। आज मंगलवार 7 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 93 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। जिसमें यूपी की 10 सीटें- संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदांयू, आंवला और बरेली भी शामिल हैं, जहां लोग सुबह से वोट डालने पहुंच रहे हैं। वहीं, प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उनकी पत्नी और मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के साथ सैफई में वोट डाला।

सैफई में अपने मताधिकार प्रयोग करने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, ‘कई चुनावों में हम लोगों ने गर्मियों में वोट डाले हैं, बीजेपी वालों को इसकी भी सजा मिलनी चाहिए।

हालांकि, वो ये कहेंगे कि यह चुनाव आयोग फैसला है, लेकिन बीजेपी वाले जानबूझकर गर्मी में वोट डलवाते हैं, आपको तकलीफ पहुंचाने के लिए। ये जो गर्मियों में वोट पड़ रहा है वो एक महीने पहले भी पड़ सकता था। उन्होंने आगे कहा, ‘भाजपा की बहुत बुरी हार होने वाली है क्योंकि किसान, युवा, व्यापारी हर वर्ग के लोग उनसे परेशान हैं।’

जनता की आवाज, देश-प्रदेश के लिए मोदी-योगी लेकिन कन्नौज के लिए अखिलेश जरूरी

वहीं, मैनपुरी से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने भी भाजपा पर निशाना साधा है। डिंपल ने कहा कि प्रधानमंत्री बोलते हैं, महिलाओं के लिए बहुत कुछ किया है, क्या किया है? बीजेपी महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। हमारी विचारधारा की लड़ाई है। पीएम ने उत्तर प्रदेश में सिर्फ जुमला बेचा है।

उन्होंने कहा, ‘हर वर्ग के लोग अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और जिस तरह से बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, जिस तरह से महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में रुपये की कीमत लगातार गिर रही है, मुझे लगता है कि भारतीयत जनता पार्टी में बहुत बड़ी कमी है…मुझे लगता है कि यह राजनीतिक विचारधारा की लड़ाई है, संविधान की रक्षा की लड़ाई है, लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।’

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024mainpuri newsup news
Previous Post

मतदान करना कोई सामान्य दान नहीं, महात्म्य है इसका: पीएम मोदी

Next Post

लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को सुरक्षाबलों ने घेरा, कुलगाम में मुठभेड़ जारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Terrorist Basit Ahmed Dar

लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को सुरक्षाबलों ने घेरा, कुलगाम में मुठभेड़ जारी

यह भी पढ़ें

Abhishek Bachchan

ऐश्वर्या ने किया खुलासा, अभिषेक संग लड़ाई में सबसे पहले कौन बोलता है सॉरी?

06/11/2020

एक चीज के भरोसे मनुष्य को कभी भी नहीं जीनी चाहिए जिंदगी

14/10/2020
PM Modi, CM Yogi

पीएम मोदी को भरोसा, योगी के नेतृत्व में टूटेगा 14 और 19 का रिकॉर्ड

19/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version