• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए ‘पूरा’ आरक्षण’, मतदान के बीच लालू यादव का बड़ा बयान

Writer D by Writer D
07/05/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Lalu Yadav

Lalu Prasad Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है। लालू यादव ने दो टूक कहा है कि मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए। लालू यादव ने बिहार में लालू-राबड़ी राज में जंगलराज के आरोपों पर भी पलटवार किया है। उन्होंने कहा- वोटर हमारी तरफ हैं, वो डर गए हैं इसलिए जंगलराज का नाम लेकर जनता को भड़का रहे हैं। लालू प्रसाद ने कहा वो संविधान को खत्म करना चाहते हैं, लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। वहीं मुस्लिमों के आरक्षण के सवाल पर लालू यादव ने कहा कि ‘मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए, पूरा’।

दरअसल बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया था कि आरजेडी और कांग्रेस की मंशा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर डाका डालने और इसे मुसलमानों को देने की है।

लालू यादव (Lalu Yadav) का पलटवार

इसपर लालू यादव (Lalu Yadav) ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए। जबकि आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा- पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के कार्यकाल के दौरान मुसलमानों सहित पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण शुरू किया गया था। तेजस्वी ने कहा कि ऐसा लगता है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ठाकुर का अपमान करने पर तुले हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू क्यों इसपर चुप है?

लालू प्रसाद (Lalu Yadav) ने x पर भी साधा निशाना

इससे पहले लालू यादव (Lalu Yadav) ने x पर लिखकर बीजेपी पर निशाना साधा था। लालू यादव ने लिखा- यह चुनाव मरने का नहीं ज़िंदा रहने की लड़ाई का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही है। लालू ने 10 प्वाइंट्स में सरकार पर आरोप लगाया। मोदी सरकार संविधान खत्म कर देगा।

देश की 𝟏𝟒𝟎 करोड़ जनता गंभीरता से यह सोच रही हैं:-

𝟏. मोदी सरकार आया तो संविधान खत्म कर देगा।
𝟐. मोदी सरकार आया तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा
𝟑. मोदी सरकार आया तो आरक्षण समाप्त कर देगा।
𝟒.मोदी सरकार आया तो युवा बिन नौकरी मर जाएगा
𝟓. मोदी सरकार आया तो तो नौजवान बिन रोज़गार…

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) May 5, 2024

लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को सुरक्षाबलों ने घेरा, कुलगाम में मुठभेड़ जारी

लोकतंत्र खत्म हो जाएगा, आरक्षण समाप्त हो जाएगा, युवा बिन नौकरी के मर जाएंगे, आम आदमी महंगाई से मर जाएगा, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में भी अग्निवीर लागू कर देंगे। नफरत और विभाजन, और अधिक बढ़ जाएगा, संवैधानिक संस्थाओं की बची-खुची स्वायत्तता भी खत्म हो जाएगी।

Tags: bihar newsLALU YADAVmuslim reservationNational newspatna news
Previous Post

लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार को सुरक्षाबलों ने घेरा, कुलगाम में मुठभेड़ जारी

Next Post

मनीष सिसोदिया को फिर लगा बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तराखंड

मेरी बड़ी ताकत कांग्रेस के कार्यकर्ता: हरीश रावत

22/09/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव: धामी

22/09/2026
Main Slider

यूपी-उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल जारी, 16 अक्टूबर को मतदान

22/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
Next Post
Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया को फिर लगा बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

यह भी पढ़ें

CM Yogi flagged off women empowerment rally

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा, महिला सशक्तिकरण रैली को किया रवाना

22/03/2023
nainital road accident

बागेश्वर में 300 मीटर गहरे खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत

14/04/2024
arrested

कार में 40 लाख की गांजा के साथ प्रधान पति सहित दो गिरफ्तार

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version