• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संविधान के रक्षकों और भक्षकों का युद्ध है लोकसभा चुनाव: अखिलेश

Writer D by Writer D
09/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, शाहजहांपुर
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ( Akhilesh Yadav) ने बुधवार को कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है जिसमें एक तरफ संविधान की रक्षक इंडिया समूह है तो दूसरी ओर संविधान के भक्षक की भूमिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग हैं।

श्री यादव ( Akhilesh Yadav) ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा “ जो लोग संविधान को बदलना चाहते हैं हम उन्हें बदल देंगे एक तरफ संविधान के रक्षक हैं तो दूसरी तरफ संविधान के भक्षक , आप सभी लोगों को संविधान बचाना है।”

उन्होने ( Akhilesh Yadav) दावा किया कि तीन चरण मे समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता ने समर्थन देकर सबसे ज्यादा सीटों पर जीतने का फरमान सुना दी है। पहले चरण से जो हवा चली थी, उसने भारतीय जनता पार्टी को पलट दिया और जो झूठ के शहंशाह के खिलाफ मतदान कर करके उनका सफाया करने का काम किया।

सपा मुखिया ( Akhilesh Yadav) ने कहा “अभी यहां पर कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री भी आकर जा चुके हैं। लखनऊ वाले और दिल्ली वालों ने मिलकर के जो झूठी बातें की हैं जो झूठे आपके वादे किए हैं उनका हिसाब किताब करने का समय आ गया है और पिछले 10 साल का हिसाब किताब निकाले भारतीय जनता पार्टी के लोगों की हर बात झूठी निकलेगी।”

उन्होने ( Akhilesh Yadav)  कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनकी आय दो गुनी हो जाएगी लेकिन किसान की आय तो क्या फसल की यह सरकार कीमत भी नहीं दिलवा पाई और जब किसान अपने हक की लड़ाई लड़ने दिल्ली गया तो इन बीजेपी वालों ने न जाने कितना अन्याय किया।

श्री यादव ( Akhilesh Yadav) ने कहा कि जो लोग विश्व गुरु बनना चाहते हैं हम उन्हें कहना चाहते हैं कि जब तक हमारे किसानों की आय नहीं बढ़ेगी एमएसपी नहीं लगेगी तक ना हमारा किसान खुशहाल हो पाएगा ना हमारा देश विकसित बन पाएगा इसलिए हम अपने किसानों को भरोसा दिला कर जा रहे हैं समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने तय किया है आने वाले समय में सरकार बनेगी और अपने किसानों को लागत की अच्छी कीमत भी देंगे उनकी आय बढ़ेगी और कानूनी अधिकार एसपी का देकर के उनके घर परिवार में खुशहाली लाने का काम करेंगे।

उन्होने कहा कि यह सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर चुकी है इस सरकार ने 10 साल में 16 लाख करोड़ के उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर दिए लेकिन हमारे किसानों का कर्ज नहीं माफ किया जिस समय सरकार बैंकों का कर्ज माफ कर रही थी उस समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने नियम बनाया कि जिन लोगों ने 5 करोड़ से ऊपर का बैंकों से कर्ज लिया है उन्हें का कर्ज माफ होगा इसलिए बड़े-बड़े लोगों का तो कर्ज माफ हो गया लेकिन हमारे किसान और गांव में रहने वाले गरीब जो लाखों में कर्ज लेते हैं उनका कर्ज माफ नहीं हुआ।

श्री यादव ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने नौजवानों का भी भविष्य छीन लिया यहां नौजवान हमें दिखाई दे रहे हैं यह तमाम वह नौजवान है जो निराश हो गए सरकार से जब नौकरी के लिए इन्होंने परीक्षा का फॉर्म भरा परीक्षा देने गए तो इनका पेपर लिख कर दिया सरकार ने उनके हाथ में ना रोजगार है ना नौकरी है और यह देश की पहली सरकार है न जाने कहां से लीक हो रहे पेपर लीकेज नहीं रोक पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं पीडिए इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रहा है इसीलिए पहले डबल इंजन की सरकार बताई जाती थी अब जो होर्डिंग लगाए गए हैं उनमें केवल एक ही इंजन रह गया है।

Tags: akhilesh yadavlok sabha elections 2024shahjhanpur newsup news
Previous Post

मोदी सरकार ने दी सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी: प्रियंका गांधी

Next Post

भाजपा आरक्षण और संविधान खत्म करना चाहती: तेजस्वी यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Khushi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के संकल्प से खुशहाल हुई ‘खुशी’ की जिंदगी, इलाज-शिक्षा के बाद अब आय का पक्का इंतजाम

03/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में विकसित होगा एकीकृत ट्रॉमा नेटवर्क, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

03/07/2026
20% tariff rebate on solar hours implemented to promote EV charging
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में ईवी चार्जिंग को बढ़ावा देने के लिए सोलर आवर्स में 20% टैरिफ छूट लागू

03/07/2026
Mahakumbh-2025 received National e-Governance Award for Innovation
उत्तर प्रदेश

महाकुंभ-2025 को नवाचार हेतु मिला राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार

03/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

2027 तक प्रत्येक युवा हो प्रशिक्षित, रोजगारयुक्त तथा महिलाएं हों आर्थिक रूप से सशक्त : केशव प्रसाद मौर्य

03/07/2026
Next Post
Tejashwi Yadav

भाजपा आरक्षण और संविधान खत्म करना चाहती: तेजस्वी यादव

यह भी पढ़ें

कोरोना वैक्सीन corona vaccine

दुनिया में कोरोना वैक्सीन के ट्रायल का पहला फेज पूरा, सितंबर में होगा दूसरा फेज

14/08/2020
alcohol smuggler arrested

अवैध देसी कच्ची शराब के साथ चार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

19/03/2021
टाइम स्क्वायर पर राम मंदिर

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर नजर आया राम मंदिर का डिजिटल बिलबोर्ड, देखे video

06/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version