• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी से निकले संदेश से होगा ‘अबकी बार-400 पार’

Writer D by Writer D
08/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
Sawan

kashi vishwanath dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। कभी विकास के गुजरात मॉडल पर सवार नरेंद्र मोदी (PM Modi) 2014 में वाराणसी आये तो काशी ( Kashi) के विकास मॉडल को पूरे देश में नजीर बना दिया। इसी मॉडल के जरिए 2024 लोकसभा चुनाव में ‘अबकी बार 400 पार’ का लक्ष्य प्राप्त करेंगे। माना जाता है कि काशी ( Kashi) से निकला संदेश सिर्फ पूर्वांचल तक ही नहीं जाता बल्कि बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश होते हुए समूचे देश तक जाता है। इस बार का लोकसभा चुनाव इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है कि काशी के सांसद नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप श्री काशी विश्वनाथ धाम ( Kashi Vishwanath Dham) का भव्य निर्माण हुआ और प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें 500 वर्ष बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर मिला। इन दोनों बड़े अवसरों के बाद लोकसभा चुनाव-2024 होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश से निकली आवाज के बलबूते भाजपा नित विकास कार्यों, लाभार्थियों और आस्था के सहारे 400 सीटों की रिकॉर्ड जीत के साथ हैट्रिक बनाने पर लगी है।

400 पार के लिए 80 आधार

नरेंद्र मोदी 2014 में काशी ( Kashi)  की पिच पर बैटिंग करने आए तो सबसे पहले विकास की बाउंड्री पर नजर टिका दी। 2017 में दूसरे छोर पर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान योगी आदित्यनाथ को दी। इसके बाद दोनों छोर से जबर्दस्त बैटिंग शुरू हुई। एक ने विकास समेत देश की सुरक्षा का कमान संभाला तो दूसरे ने उत्तर प्रदेश में कानून से खेलने वालों के छक्के छुड़ा दिए। धीरे-धीरे विपक्षी कैच आउट होते चले गए, जिससे उनकी टीम के हौसले भी पस्त हो गए। कुछ ही खिलाड़ी मैदान में बचे।

नरेंद्र मोदी की 2019 में दूसरी पारी शुरू हुई तो 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता ने फिर योगी को सेलेक्ट किया। इसके बाद दोनों धुरंधरों ने फिर बल्लेबाजी की। नरेंद्र मोदी ने 400 पार का मन बनाया तो योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए 80 को आधार बना लिया।

‘बुलडोजर शॉट’ से यूपी में धराशायी उत्तर प्रदेश के माफिया

अब नरेंद्र मोदी तीसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। इसमें सबसे मजबूत खिलाड़ी के रूप में उत्तर प्रदेश के कप्तान योगी आदित्यनाथ उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं। आलराउंडर के रूप में इस खिलाड़ी की मांग भी पूरे देश में है। इनके बुलडोजर शॉट से राजनीति की पिच पर वर्षों से बैटिंग कर रहे बड़े-बड़े धुरंधर घबराने लगे हैं।

गुलामी के निशानों को समाप्त कर विरासत का करना है सम्मान : योगी आदित्यनाथ

अपराध, गरीब उत्पीड़न व अन्य गलत गतिविधियों के साथ राजनीतिक पिच पर खेलने वाले खिलाड़ियों को बाबा ने रिटायर्ड हर्ट कर दिया है। कुछ खेलने लायक नहीं बचे तो कुछ ने राजनीति से संन्यास ले लिया है।

Tags: cm yogiKashiKashi Vishwanath Dhamlok sabha elections 2024pm modiup newsvaranasi news
Previous Post

दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब एवं घायल लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य

Next Post

वनाग्नि रोकने के लिए सीएम धामी हुए सख्त, पिरूल की सूखी पत्तियां हटाने की दी हिदायत

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
CM Dhami

वनाग्नि रोकने के लिए सीएम धामी हुए सख्त, पिरूल की सूखी पत्तियां हटाने की दी हिदायत

यह भी पढ़ें

सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों का ग्रेनेड से हमला, दो एसपीओ घायल

13/03/2021
The Fame Game

‘द फेम गेम’ रिव्यु माधुरी संग बेजॉय और करिश्मा की जुगलबंदी ने बिखेरे जलवे

25/02/2022
Two killed in sewer cleaning: Two engineers suspended

सीवर सफाई में दो की मौत: दो इंजीनियर सस्पेंड, कार्यदाई संस्था केके स्पन लि. पर FIR

01/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version