• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टैक्स से मिलने वाले पैसे से जनता काे दिया जा रहा राशन: मायावती

Writer D by Writer D
09/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, हरदोई
0
Mayawati

Mayawati

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने यहां कहा कि भाजपा फ्री राशन देकर कोई अहसान नहीं कर रही है। बल्कि जनता द्वारा मिलने वाले टैक्स से लोगों को राशन दिया जा रहा है। मायावती ने भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर जमकर हमला बोला है।

बसपा उम्मीदवार बीआर अहिरवार के समर्थन में मायावती (Mayawati) ने बुधवार को माधौगंज कस्बा स्थित श्री नरपति सिंह इंटर कालेज के खेल मैदान में एक चुनावी जनसभा की। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने ईमानदार कार्यकर्ता और जनता दम पर इस बार की लोकसभा का चुनाव अकेले दम पर लड़ रही है। पार्टी ने सभी को टिकट बंटवारें में बराबर भागीदारी दी है। जनसभा में शामिल हुई अपार भीड़ से यह भरोसा हो गया है कि प्रदेश में बसपा के समर्थन पर बेहतर रिजल्ट आएंगे।

मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण उसे बाहर होना पड़ा है। भाजपा के अच्छे दिन दिखाने के वादे हवा हवाई साबित हुए। उनके किए गए विकास के दावे जमीन पर चौथाई हिस्सा नजर नहीं आ रहा है। पूंजीपतियों को धनवान बनाने पर लगे हैं।

मायावती (Mayawati) ने चुनावी बाण्ड पर कहा कि बसपा को छोड़कर दूसरी पार्टियों ने पूंजीपतियों से पैसा लिया है। सपा ने पदोन्नति में आरक्षण को समाप्त किया है। प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण का लाभ कम मिलता है। भाजपा सरकार में अन्य धर्मों के लोगों की दशा दयनीय है।

अपरकास्ट की हालत अच्छी नहीं है। ब्राह्मण समाज का सरकार में शोषण हुआ है। छोटे, मध्यम व्यापारी वर्ग परेशान हैं। महंगाई बढ़ी है। देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं।

कांग्रेस, भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है। सरकार साम-दाम-दंड-भेद के साथ पूरी कोशिश कर रही है। फ्री राशन देने से गरीब परिवार का स्थायी तौर पर भला होने वाला नहीं है। मायावती ने मंच से मिश्रिख लोकसभा के बसपा प्रत्याशी बीआर अहिरवार, हरदोई प्रत्याशी बीआर अम्बेडकर व उन्नाव के प्रत्याशी अशोक पांडे को जिताने की अपील की।

इस दौरान बसपा सुप्रीमो को बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा प्रभारी मुकेश वर्मा व प्रत्याशी बीआर अहिरवार ने चांदी का हाथी भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान आदि सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

Tags: Hardoi newslok sabha elections 2024mayawatiup news
Previous Post

भाजपा आरक्षण और संविधान खत्म करना चाहती: तेजस्वी यादव

Next Post

स्कूल टापर से मात्र तीन अंक कम आने से मेधावी छात्रा ने की आत्महत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Construction of Khajurkhal-Bhandarikhod motor road in Chamoli completed
उत्तराखंड

चमोली के खजूरखाल–भण्डारीखोड़ मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

01/07/2026
CM Bhagwant Mann filled the Enumeration Form
पंजाब

SIR-2026 : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भरा गणना फॉर्म, प्रक्रिया में भागीदारी का आह्वान

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
Suicide

स्कूल टापर से मात्र तीन अंक कम आने से मेधावी छात्रा ने की आत्महत्या

यह भी पढ़ें

Married Life

आकाश के लिए शबनम से बन गई शिवानी, हिंदू रीति रिवाज से की शादी

14/09/2022

साक्षी महाराज ने किया महंत नरेंद्र गिरि की हत्या का दावा

26/09/2021
priyam garg

प्रियम गर्ग को मिली उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम की कमान

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version