• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गौसेवा के बाद सीएम योगी ने लुटाया मासूम बच्ची पर प्यार दुलार

Writer D by Writer D
08/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। लोकसभा के चुनावी समर में भाजपा के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों का शतक लगा चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपनी अपरिमित कार्यक्षमता के लिए जाने जाते हैं। मौका मिलते ही गोसेवा में रम जाना और बच्चों को देखते ही मुख्यमंत्री पद का प्रोटोकॉल परे कर उन्हें दुलारना उन्हें आत्मीय संतोष देता है।

मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  लोकसभा चुनाव प्रचार के कार्यक्रमों के बीच मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। यहां रात्रि प्रवास के बाद वह बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की चुनावी रैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व सुबह सीएम योगी (CM Yogi)  ने गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर मत्था टेककर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए गोशाला में पहुंचे और वहां कुछ समय व्यतीत किया।

गोशाला में उन्होंने आवाज देकर गोवंश को पास बुलाया और उनके माथे पर हाथ फेरा। गोवंश को खूब दुलारकर अपने हाथों से उन्हें रोटी और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी ली और देखभाल के लिए जरूरी निर्देश दिए ।

गुलामी के निशानों को समाप्त कर विरासत का करना है सम्मान : योगी आदित्यनाथ

गोसेवा के बाद अपने आवासीय भवन की तरफ लौटते हुए सीएम योगी (CM Yogi)  की नजर अपने परिजन के साथ गुरु गोरखनाथ का दर्शन करने आई एक मासूम बच्ची पर पड़ गई । मुख्यमंत्री ने उसे अपने पास बुला लिया । आर्या सिंह नाम की 19 माह की इस बच्ची को प्यार-दुलारकर उन्होंने उसे खूब आशीर्वाद भी दिया ।

सीएम (CM Yogi) कुछ देर उसके साथ हंसी-ठिठोली कर खेलते रहे और उसे चॉकलेट गिफ्ट कर विदा किया । इसी दौरान महाराष्ट्र से आए कुछ श्रद्धालुओं ने भी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Tags: cm yogigorakhnath mandirgorakhpur newsup newsyogi newsw
Previous Post

वनाग्नि रोकने के लिए सीएम धामी हुए सख्त, पिरूल की सूखी पत्तियां हटाने की दी हिदायत

Next Post

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

31/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : एके शर्मा

31/08/2026
Yogi government to honour teachers, 61 selected for State Teacher Award-2025
Main Slider

योगी सरकार शिक्षकों को देगी सम्मान, राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए 61 का चयन

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पिछली सरकारों ने बहराइच को बना दिया था पिछड़ेपन का पर्यायः मुख्यमंत्री

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी शूटर ढेर

31/08/2026
Next Post
Sam Pitroda

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से दिया इस्तीफा

यह भी पढ़ें

Nuh violence

नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद से अरेस्ट

15/08/2023
CM Bhajanlal Sharma

अभिव्यक्ति का एक आवश्यक माध्यम है हिन्दी: सीएम भजनलाल

17/02/2025
UP GIS

नीदरलैंड और अमेरिका बनेंगे यूपी के बड़े साझीदार

17/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version