• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीदरलैंड और अमेरिका बनेंगे यूपी के बड़े साझीदार

Writer D by Writer D
17/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP GIS

UP GIS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। लखनऊ में आगामी 10-12 फरवरी को होने जा रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के लिए विदेशों से भारी निवेश आना तय हो गया है। सीएम योगी (CM Yogi) के मार्गदर्शन में विभिन्न देशों का दौरा करके वहां ट्रेड शो और रोड शो के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित कर रही टीम योगी को लगभग सभी देशों से सकारात्मक परिणाम मिले हैं। अमेरिका से लेकर यूरोप तक से निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उत्सुक नजर आए हैं। इस क्रम में नीदरलैंड्स और अमेरिका से मिले निवेश के तमाम प्रस्ताव टीम योगी का उत्साह बढ़ाने वाले रहे हैं। इन प्रस्तावों में मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं की यूनिट से लेकर वेस्ट टू एनर्जी यूनिट्स, वेलनेस सेंटर, इको टूरिज्म रिसॉर्ट, आईटी सेंटर, मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर समेत कई बड़ी यूनिट्स की स्थापना के लिए टीम योगी के साथ करार किए गए हैं। सीएम योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के जरिए प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है और उम्मीद की जा रही है कि विदेशों से बड़ी मात्रा में निवेश के जो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं उसके बाद ये लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण हो जाएगा।

नीदरलैंड्स में लगी निवेश प्रस्तावों की झड़ी

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और आईटी मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल को नीदरलैंड्स में निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए। टेरावोर्क्स एंड टीमाबी ने 800 करोड़ रुपए के निवेश के इंटेंट पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए वह उत्तर प्रदेश में जियोक्रीट एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं शुरू करेगी। जियोक्रेट सीमेंट के साथ एक मिश्रित योजक है जो सफेद रंग का होता है। इसी तरह, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में वेस्ट टू एनर्जी यूनिट्स लगाने के लिए जीसी-बीवी ने 150 मिलियन यूरो (करीब 132 करोड़) के दो निवेश इंटेंट पर साइन किए। डिप्टी सीएम ने जीसी-बीवी के निवेश पर स्वागत किया और उन्हें इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा वॉल्यूसेंट ग्रुप ने भी मथुरा में वेलनेस सेंटर, इको टूरिज्म रिसॉर्ट और आईटी सेंटर के लिए 100 करोड़ के निवेश का इंटेंट साइन किया।

वहीं, स्पोर्ट्स नेटवर्किंग साइंस ने 600 करोड़ रुपए का निवेश इंटेंट फाइल किया। इस निवेश के जरिए उत्तर प्रदेश में मल्टी स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित किया जाएगा। वहीं, पिकेल बीवी ने 450 करोड़ रुपए के निवेश का इंटेंट फाइल किया है, जिससे वह उत्तर प्रदेश में 5 बायोलॉजिकल वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स और बायोगैस ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने नीदरलैंड्स के व्यापारिक समुदाय को उन सभी क्षेत्रों में भागीदारी का भी आमंत्रण दिया, जिनमें नीदरलैंड्स की कंपनियां श्रेष्ठ हैं। खासतौर पर एग्रीकल्चर, हॉर्टीकल्चर और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट के लिए। इस अवसर पर हाई कमिश्नर रीनत संधू ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और व्यापारिक समुदाय से उत्तर प्रदेश में मिल रहे निवेश के मौके का लाभ उठाने की अपील की।

अमेरिका में यूपी में निवेश को लेकर उत्साह

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अमेरिका में फाल्कनएक्स के सीईओ मुरली चिराला से मिला। इस अवसर पर 3 एमओयू भी साइन किए गए। इनमें से एक एमओयू विशेष रूप से नोएडा में प्लांट स्थापित करने के लिए है तो बाकी दो 20-20 करोड़ के निवेश से जुड़े एमओयू हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ब्लूम एनर्जी के अध्यक्ष केआर श्रीधर से भी मुलाकात की और एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ भागीदारी पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बेस्ट बे ट्रकिंग के अध्यक्ष राजिंदर सिंह से भी मुलाकात की और इनके साथ एक हजार करोड़ रुपए के एमओयू पर भी साइन हुए।

पांच साल में यूपी के शहरों का हो चुका है पूरी तरह से कायाकल्प

कनाडा में सकारात्मक रहे परिणाम

उधर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व में कनाडा के विभिन्न शहरों में रोड शो के दौरान निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के अलावा कई वन टू वन बिजनेस मीटिंग भी कीं। खासतौर पर वैंकूवर में ब्रिटिश कोलंबिया यूनिवर्सिटी, राज चौहान, ब्रूस राल्सटन, ब्रेंडी बेली बीसी, जगरूप बरार, सेलिना रोबिनसन के साथ बैठक में अपेक्षित परिणाम मिले। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ व सीआईओ गॉर्डन जे फाइफ से मिलकर उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS)के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने एवं निवेश के लिए सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में सुरक्षित निवेश और व्यापार के अनुकूल वातावरण का उल्लेख किया तो यहां के व्यापारिक समुदाय ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) के दौरान कई बड़े करार होने की संभावना है।

Tags: Lucknow Newsteam yogiup gisup gis 2023UP GIS road showYogi News
Previous Post

पांच साल में यूपी के शहरों का हो चुका है पूरी तरह से कायाकल्प

Next Post

गोरखपुर में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post
Drone Show

गोरखपुर में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो

यह भी पढ़ें

suicide

विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हत्या का आरोप

21/04/2021

मनुष्य को कभी भी इस एक चीज का नहीं करना चाहिए भरोसा

20/11/2021
Smartphones

स्मार्टफोन खरीद के लिए एक अरब 16 करोड़ 48 लाख से अधिक वित्तीय स्वीकृत

30/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version