• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्षमता से अधिक संख्या यमुनोत्री धाम आ रहे श्रद्धालु, पुलिस बोली- स्थगित करें यात्रा

Writer D by Writer D
12/05/2024
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड
0
Yamunotri Dham

Yamunotri Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में यात्रा के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाम में रातभर फंसे रहे। क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं पहुंचने से पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने रविवार को यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) की यात्रा की योजना बना रहे श्रद्धालुओं से फिलहाल यात्रा स्थगित करने की अपील की है।

शनिवार को तीर्थयात्री अलग-अलग स्थानों पर भारी जाम में फंसे रहे। स्थिति को नियंत्रिण करने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने आधी रात सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक की कमान संभाली। एसपी यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम क्लियर करवाकर यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कवायद में लगे रहे।

यमुनोत्री में आ रहे क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं, आधी रात को पुलिस अधीक्षक ने संभाली ट्रैफिक कमान।।

गौरतलब है कि यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में पहले दिन क्षमता से अधिक 12129 श्रद्धालुओं ने मां यमुनोत्री धाम के दर्शन करने पहुंचे। इस आंकड़े में स्थानीय लोग गिनती में शामिल नहीं हैं। जबकि यात्रा के पहले दिन स्थानीय लोगों की अच्छी खासी तादाद थी। यमुनोत्री धाम की क्षमता महज नौ हजार श्रद्धालुओं की है।

पुलिस की अपील- यमुनोत्री (Yamunotri Dham) की यात्रा स्थगित करें श्रद्धालु

यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) में पहले ही दिन क्षमता से अधिक श्रद्धालुओं के आने से हालात बिगड़ रहे हैं। उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने यमुनोत्री धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि रविवार के लिए यमुनोत्री धाम पूरी तरह से भर चुका है इसलिए श्रद्धालु आज यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) की यात्रा स्थगित करें।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंद्रह क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

उन्होंने कहा कि अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आ रहे हैं, उनसे आज यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित करने की अपील की जा रही है।

Tags: chardham yatra 2024National newsUttarakhand Newsyamunotri dham
Previous Post

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, पंद्रह क्विंटल फूलों से सजाया गया मंदिर

Next Post

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Asaram Bapu
Main Slider

आसाराम की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने तुरंत सरेंडर का दिया आदेश

27/05/2026
CM Dhami
राजनीति

हेलीपैड पर मुख्यमंत्री ने सुनीं जनता की समस्याएं, किसानों को खाद उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

27/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली-पानी सुनिश्चित करने के निर्देश, टेक होम राशन का 100% वितरण एफआरएस से होगा: मुख्य सचिव

26/05/2026
CM Dhami attended the launch of 'Apnapan – My Experiences with Narendra Modi'
राजनीति

अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण में शामिल हुए धामी

26/05/2026
Kedarnath Dham
Main Slider

केदारनाथ धाम यात्रा में तेजी से बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या, टूट रहे पुराने रिकॉर्ड

26/05/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

मां के लिए क्या लिखूं, मां ने तो सबको लिखा है : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Chicken Malai Kebab

लंच में बनाएं ये कमाल की डिश, देखें रेसिपी

17/06/2025
Horoscope

20 दिसंबर राशिफल: इन राशियों के लिए खुशियों से भरा रहेगा आज का दिन

20/12/2022
Mahendra Singh Dhoni Statement

बाकी बचे तीन मैचों में आईपीएल 2021 की तैयारी करेगी चेन्नई

24/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version