• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर की घटना में पीड़ित परिवार को 5 लाख, कानपुर में एक रूपया भी नहीं, क्यों ?

Desk by Desk
29/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भेदभाव पूर्ण निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि गोरखपुर की घटना पर पर्दा डालने के लिये पीड़ित परिवार को सरकार ने पांच लाख रूपये दिये जबकि कानपुर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने एक रूपया भी नहीं दिया।

श्री यादव ने मंगलवार को यहां जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला गोरखपुर में अगवा श्री महाजन गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र बलराम गुप्ता को बचाया न जा सका, उसकी हत्या हो गई। गोरखपुर में दुखद घटना वैसी है जैसी कानपुर में हत्या की गई। अपनी विफलता पर पर्दा डालने के लिए गोरखपुर में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने पांच लाख रूपये दिये है। समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार को कम से कम 50 लाख रूपये देना चाहिए। ठीक इसी तरह कानपुर में संजीत यादव की हत्या के मामले में सरकार को पीड़ित परिवार को 50 लाख रूपये देना चाहिए।

किडनैपिंग मर्डर केस में होगी NSA की कार्रवाई, योगी ने किया 5 लाख मुआवजे का एलान

यह संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है कि कानपुर के पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री ने एक रूपया भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भेदभावपूर्ण नीति से निर्णय कर रही है। पुलिस अभी तक कानपुर संजीत यादव का शव बरामद नहीं कर सकी है। यह भाजपा सरकार के लिए कम शर्मनाक नहीं है। गोण्डा के करनैलगंज में स्वर्गीय रामबाबू गोस्वामी की हत्या कर दी गयी।

भाजपा सरकार के कारण ही कानून व्यवस्था का संकट उत्पन्न हुआ है। सरकारें अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी से हटकर जब और कामों में उलझती रहती हैं तो इस तरह के संकट तो पैदा होते ही रहेंगे। उत्तर प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गयी है। हत्या अपहरण जैसी दुखद घटनाएं प्रतिदिन घटित होते रहने से कानून का राज समाप्त है। समाजवादी पार्टी यह मुद्दा बार-बार उठाती रही है कि भाजपा ही तमाम बुराईयां की जड़ है।

कानपुर में एक और अपहरण : पिछले 10 दिन से लापता युवक, किडनैपर्स ने मांगी 20 लाख की फिरौती

श्री यादव ने कहा कि विभिन्न जिलों में हत्या, डकैती का रिकार्ड बन गया है। नोएडा में महिला की हत्या, गाजियाबाद में दिनदहाड़े डकैती, पिछले दिनों मैनपुरी में प्रजापति समाज के लोगों को जिन्दा जला दिया। सम्भल-चंदौसी में दिन में पिता-पुत्र की हत्या, प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक हत्या। कासगंज में तिहरा हत्याकाण्ड की दुखद घटनाऐं भाजपा सरकार की नाकामी के उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि लगातार अपहरण और हत्याओं के बावजूद भी भाजपा सरकार का मौन और निष्क्रियता प्रश्नचिहृ के घेरे में है। अपराधिक घटनाओं को देखकर लगता है कि प्रदेश की बागडोर अब शायद भाजपा सरकार के हाथ से निकल कर बदमाशों के हाथों में चली गई है। कानून का अपराधियों को कोई डर नहीं है।

श्री यादव ने कहा किा भाजपा सरकार के कारण उत्तर प्रदेश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। समाजवादी पार्टी अपनी इस मांग को दोहराती है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाये। बिना भाजपा सरकार को हटाये राज्य के नागरिकों का जीवन और सम्मान सुरक्षित नहीं है।

Tags: akhilesh yadavcm yogi adityanathCoronavirusCOVID-19National newsNEWSnews in hindiUttar PradeshYogi AdityanathYogi government unable to deal with rising corona casesअखिलेश यादवउत्तर प्रदेशकोरोना के बढ़ते मामलों से निपटने में योगी सरकार अक्षमकोरोना वायरसबीजेपीभाजपाभारतयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

लॉन में विमान उड़ाना पड़ा महंगा, देखते ही हंस पड़ेंगे

Next Post

मुसीबत के समय मनुष्य का बचाव करेंगे ये गुण

Desk

Desk

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
Next Post
गोस्वामी तुलसीदास

मुसीबत के समय मनुष्य का बचाव करेंगे ये गुण

यह भी पढ़ें

CM Yogi

योगी सरकार की उत्कृष्ट कार्यशैली का असर, संस्थागत प्रसव बढ़ने से मातृ मृत्युदर में आई बड़ी गिरावट

20/08/2026

शराब रैकेट का भंडाफोड़, एक करोड़ की अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

03/07/2021
pasture land

गोचर भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का अभियान

27/10/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version