• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शराब रैकेट का भंडाफोड़, एक करोड़ की अंग्रेजी शराब के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
03/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, झाँसी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को शराब की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड करते हुए एक गोदाम से लगभग 2500 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग एक करोड बतायी जा रही है।

यहां पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक सदर (एसपी-सिटी) विवेक त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि अवैध शराब का निर्माण और बिक्री पर रोक के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एसटीएफ लखनऊ की जानकारी के अनुसार झांसी मजिस्ट्रेट, जिला आबकारी प्रभारी और थाना सीपरी बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2481 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गयी जिसकी बाजार कीमत लगभग 01 करोड रूपये आंकी जा रही है।

यूपी एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि हरियाणा के बनी शराब को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व बिहार आदि राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने में टीम लगातार जुटी थी इसी बीच खबर मिली कि चंडीगढ़ और हरियाणा से तस्कर फर्जी कागजात और बिल्टी लेकर ट्रक में भरकर अवैध शराब झांसी के सिमरधा गांव में बने एक गोदाम में लायी जा रही है।

टीम ने इस गोदाम पर छापामार कर पांच तस्करों परमजीत निवासी थाना बलदेवनगर जिला अम्बाला हरियाणा, हरपाल सिंह निवासी नग्गड़ थाना जिला अम्बाला हरियाणा और प्रतापगढ जिले के रहने वाले कृपाशंकर , मनोज यादव और धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। गोदाम से 2481 पेटी शराब बरामद की गयी। झांसी के गोदाम में लायी गयी शराब को यहां से दूसरे राज्यों में भेजा जाता था। कई बार बोतलों के लेबल भी बदल दिये जाते थे। बरामद शराब में इम्पीरियल ब्लू, ब्लू स्ट्रोक, कैप्टन ब्लू ब्रांड की बोतलें शामिल हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि यह सिंडिकेट कुछ इस तरह से काम करता था कि चंडीगढ़ और हरियाणा में बनी शराब को यह गैंग अरूणाचल प्रदेश भेजने के लिए रवाना करता था और फिर उसे बीच में झांसी में उतार लिया जाता था। यहां गोदाम में उनके लेबल , होलोग्राम आदि बदलकर मध्य प्रदेश और बिहार आदि राज्यों में भेजा जाता था।

इस रैकेट का भंड़ाफोड करने वाली टीम में डीएसपी एसटीएफ दीपक कुमार सिंह, मजिस्ट्रेट झांसी देवेंद्र प्रताप, जिला आबकारी अधिकारी पी के गोयल , सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक ए के सिंह चौहान व उनकी टीम और आबकारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह व उनकी टीम शामिल रही।

Tags: crime newscrime news in hindiJhansi newsJhansi News in Hindiup newsup stf
Previous Post

दिल्ली-एनसीआर को मिली गर्मी से राहत, तेज आंधी के साथ जमकर बरसे बादल

Next Post

थाना एवं तहसील दिवस का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जाए : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post

थाना एवं तहसील दिवस का आयोजन पुनः प्रारम्भ किया जाए : CM योगी

यह भी पढ़ें

CM Yogi performed the Bhoomi Pujan of Saraswati Vidya Mandir Senior Secondary School, Basava

शिक्षण संस्थान केवल अक्षर ज्ञान का माध्यम नहीं, बल्कि बालक के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैः मुख्यमंत्री

09/09/2025
Transfer

उप्र में तीन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर

10/02/2023
Sunny Deol

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

20/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version