• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इंडी गठबंधन सत्ता में कभी नहीं आने वाला: योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
15/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सलाह दी कि उन्हें सच बोलने की आदत डाल लेनी चाहिए। योगी ने कहा कि इंडी गठबंधन की हवा निकल चुकी है। जनता ने इन्हें खारिज कर दिया है। इंडी गठबंधन फिर से देश की अपूरणीय क्षति करना चाहता है। मगर, जनता ने इनसे पिंड छुड़ा लिया है। अब ये देश की सत्ता में कभी नहीं आ सकते।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटती रही है। खड़गे जी ने हाल ही में भगवान शिव और प्रभु श्रीराम के बीच लड़ाई लगाने का कुत्सित प्रयास किया है। ये इनकी क्षुद्र मानसिकता है। सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का लगातार अपमान किया है। कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों को पीएम मोदी के विकसित भारत की संकल्पना से चिढ़ हो रही है। सीएम योगी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर न्यूज एजेंसी को दिये इंटरव्यू में यह बातें कहीं।

कांग्रेस ने देश को मत, मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा : योगी

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि लोकसभा का चार चरण समाप्त हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने किया, तो वहीं सपा ने भी बाबा साहब और सामाजिक न्याय के पुरोधाओं का अपमान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित महापुरुषों के स्मारक को तोड़ने तक की बात कही थी। इसके अलावा कन्नौज के मेडिकल कॉलेज से बाबा साहब के नाम को हटाया था। इतना ही नहीं काशीराम मेडिकल कॉलेज और भाषा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया था। इंडी गठबंधन भारतीय संविधान के खिलाफ आचरण और जाति के नाम पर विभाजन की राजनीति का अनुसरण कर रहा है।

इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज का नया भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में सम्मान और सुशासन के नये माहौल में आ चुका है। इस विकसित भारत की संकल्पना से इंडी गठबंधन को चिढ़ हो रही है। कभी ये पाकिस्तान की वकालत करते हैं, कभी जातीय जनगणना की बात करते हैं। संविधान में जितना संशोधन और छेड़छाड़ कांग्रेस ने किया उतना किसी ने नहीं किया। अब ये लोग एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण में सेंध लगाना चाहते हैं। आने वाले तीन चरणों में भी इन्हें जनता खारिज करेगी।

इंडी गठबंधन राम विरोधी, भारतीय आस्था का विरोधी और आरक्षण विरोधी है। यूपीए सरकार ने पहले ही रंगनाथ मिश्रा और सच्चर कमेटी का गठन करके आरक्षण में सेंध लगाने की कोशिश की थी। ये विरासत टैक्स लगाकर औरंगजेब की तरह ही जजिया कर लगाना चाहते हैं। इन्हें एक सिरे से खारिज करना होगा। यूपी में 2014, 2017, 2019 और 2022 में मोदी जी को जनता ने अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया था। अब 2024 में ‘फिर एक बार मोदी सरकार’ और ‘अबकी बार 400 पार’ के नारे के साथ जनता मोदी के साथ है।

Tags: cm yogilok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

कमल का बटन दबाना है, दिनेश प्रताप सिंह को जिताना है : एके शर्मा

Next Post

योगी के रोड शो में भगवामय हुई झांसी, उमड़ा जनसैलाब; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम- समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

29/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
Massive fire breaks out in high-rise building
उत्तर प्रदेश

हाइराइज बिल्डिंग में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

29/06/2026
Brijesh Singh
Main Slider

पूर्वांचल की राजनीति में नया मोड़, चुनाव मैदान में उतरेंगे बृजेश सिंह

29/06/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

29/06/2026
Next Post
CM Yogi

योगी के रोड शो में भगवामय हुई झांसी, उमड़ा जनसैलाब; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव akhilesh yadav

भाजपा-आरएसएस समाज को जोड़ने नहीं, तोड़ने का करते हैं काम : अखिलेश

31/10/2020

सैनिक का बेटा होने के नाते हर समस्या से परिचित हूं : मुख्यमंत्री पुष्कर

02/11/2021
Semiya Upma

दिन की शुरुआत हो इस टेस्टी नाश्ते के हो साथ तो मन दिनभर रहता है Happy

14/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version