• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा जो कहती है वो करके दिखाती है : राजनाथ

Writer D by Writer D
15/05/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Rajnath Singh

Rajnath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है, भाजपा जो कहती है वह करके दिखलाती है।

अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि प्रदेश मुख्यमंत्री रहते जो कार्य वो न कर सके वह भी योगी आदित्यनाथ के करिश्माई नेतृत्व ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की चर्चा न केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में हो रही है। अमीनाबाद में आयोजित रैली में पहुंचे राजनाथ सिंह आंध्र प्रदेश की एक रैली में आई पैरों में चोट के कारण संक्षिप्त भाषण ही दे सके। उन्होंने बताया कि ज्यादा देर तक खड़े रहने में वो असमर्थ हैं।

अपने संबोधन में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)  ने कहा कि सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश में करिश्माई काम किया है, जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि किसी राज्य के विकास की पहली शर्त होती है कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करना। इस कार्य के लिए योगी जी की चर्चा पूरे भारत में और दुनियाभर में हो रही है। यूपी हमारे लिए गौरव का विषय बन गया है। योगी के नेतृत्व में लक्ष्य तय किया गया है कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाना है। ऐसा होने पर भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने से कोई रोक नहीं सकेगा।

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि अबतक हुई चार चरण की वोटिंग से जो रिपोर्ट हमें मिली है, उसके आधार पर हम 400 से अधिक सीटों के लक्ष्य को प्राप्त करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे विश्वसनीय पार्टी है, जो कहती है वो करती है। 1951 से हम कहते रहे हैं कि संसद में जब हमें स्पष्ट बहुमत प्राप्त होगा तो हम क्या क्या करेंगे। 2014 में हमारी स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनी। हमने बहुमत मिलते ही कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का काम किया। जम्मू कश्मीर का तेजी से विकास हुआ है। कांग्रेस की हुकूमत में हिन्दुस्तान का शायद ही कोई राज्य रहा हो जहां आतंकी घटना नहीं हुई। आज कश्मीर में एक दो बड़ी वारदात को छोड़कर देश में कहीं आतकी घटना नहीं हुई है। आज अयोध्या में राममंदिर बन गया है। राम अपनी कुटिया से भव्य मंदिर में विराजमान हो चुके हैं। अब भारत में रामराज्य हो कर रहेगा।

उन्होंने (Rajnath Singh) कहा कि आज भारत की प्रतिष्ठा पूरी दुनिया में बढ़ी है। भारत के प्रति धारणा बदल चुकी है। दुनिया मान चुकी है कि भारत विश्व का ताकतवर देश बन चुका है। जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे तब हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया में 11वें स्थान पर था, आज मोदी जी के नेतृत्व में हम पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। दुनिया की बड़ी-बड़ी संस्थाएं कह रही हैं कि भारत सबसे तेजी से विकास कर रहा है। 2027 तक भारत दुनिया की तीसरा सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

उन्होंने (Rajnath Singh)  अल्पसंख्यकों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हम आपके दिल में दहशत नहीं विश्वास और मोहब्बत भर के समर्थन प्राप्त करना चाहते हैं। उन्होंने विपक्ष को सलाह देते हुए कहा कि सार्थक राजनीति करें और सच बोलें। जनता की आंख में धूल झोंकने वाली राजनीति करने की कोशिश न करें। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करते। हम देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। राजनाथ सिंह ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि ‘अगर भविष्य देखना हो तो भारत आओ, अगर भविष्य को महसूस करना चाहते हो तो भारत में आओ और अगर भविष्य में काम करना चाहते हो तो भारत आओ।’ उन्होंने अपील की कि भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना है तो भाजपा और एनडीए के पक्ष में मतदान करें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, एमएलसी डॉ महेन्द्र सिंह, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी, एमएलसी और लोकसभा के संयोजक मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, डॉ गुरमीत सिंह, बीजेपी के पदाधिकारी और पार्षद सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Tags: lok sabha elections 2024Lucknow NewsRajnath singhup news
Previous Post

योगी के रोड शो में भगवामय हुई झांसी, उमड़ा जनसैलाब; पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Next Post

IPL: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Punjab Kings beat Rajasthan Royals

IPL: पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हराया

यह भी पढ़ें

Hariyali Amavasya

हरियाली अमावस्या कब है, जानें महत्व

23/07/2025
St Stephen cut off

डीयू से संबद्ध सेंट स्टीफंस कॉलेज ने जारी की पहली कटऑफ लिस्ट

16/09/2020
महंगी होने वाली है Punch को टक्कर देने वाली ये कार, इतनी बढ़ सकती है कीमत

महंगी होने वाली है ये कार, इतनी बढ़ सकती है कीमत

26/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version