• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निषाद व भगवान राम का है बहुत पुराना नाता: एके शर्मा

यदि मोदी जी को आरक्षण खत्म करना रहता तो 10 वर्ष का कार्यकाल बहुत था

Writer D by Writer D
19/05/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, संत कबीरनगर
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संतकबीरनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) जिले में खलीलाबाद के डीघा स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित जन चौपाल में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि यदि दोबारा मोदी सरकार आई तो आरक्षण को खत्म कर देगी। यदि मोदी जी को आरक्षण खत्म करना रहता तो 10 वर्ष का कार्यकाल बहुत था। कुछ लोग कहते थे कि धारा 370 हटाई जाएगी तो वहां खून की नदी बहेगी। राम मंदिर बन जाएगा तो देश में अशांति फैल जाएगी लेकिन सब कुछ हुआ, कहीं कोई विवाद नहीं हुआ, सब आप लोगों के सामने है। विपक्षी दल संविधान विरोधी है, उनके पास कोई मुद्दे नहीं है। सिर्फ जनता को भड़काने का काम कर रही है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा, कि जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश से बिजली का संकट दूर हो जाएगा। सभी को सुचार रूप से बिजली मिले इसके लिए बेहतर स्तर पर काम किया जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि निषाद व भगवान राम का बहुत पुराना नाता है। निषाद ने ही भगवान राम को गंगापार किया था। निषाद की हिम्मत रही कि वह भगवान से बेहिचक अपनी मांग रख सके। इसी प्रकार संतकबीरनगर से सांसद प्रवीण निषाद को जिताकर आप लोग मोदी जी के 400 पार के नारे में एक फूल अवश्य डालें।

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में दें अपना वोट रूपी सहयोग : एके शर्मा

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि पूर्वांचल में संतकबीरनगर सबसे पिछड़ा रह गया। उसे विकसित करने की जिम्मेदारी हमारी है, हमने मऊ से अधिक धन इस जिले के विकास के लिए दिया है। जबकि मैं मऊ जनपद का ही रहने वाला हूं। वहां पर मैंने 83 करोड़ रुपया ही विकास के लिए दिया। जबकि संतकबीरनगर के लिए 252 करोड़ रुपए अब तक दिया है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण निषाद को जिले की विकास की चिंता है। इसलिए, इस बार भी उन्हे बड़ी जीत दिलाते हुए डबल इंजन की सरकार बनाना जरूरी है। मंच से अपने संबोधन में उन्होंने दावा करते हुए कहा, कि आगम 06 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश से बिजली संकट हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

मंत्री श्री शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सपा की सरकार चार बार रही। चारों बार में जितना पैसा सपा की सरकार ने संतकबीरनगर के विकास के लिए दिया होगा उसका चार गुना मैंने अब तक दे दिया है।

कार्यक्रम के दौरान खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी, एमएलसी सुभाष यदुवंश, एमएलसी संतोष सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, अमर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, लोकसभा प्रभारी रजनीकांत मणि त्रिपाठी के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Tags: ak sharmalok sabha elections 2024lok sabha elections upnagar vikas mantrisant kabirnagar newsup newsurja mantri
Previous Post

IIT Kanpur देगा छात्रों को स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई

Next Post

‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ मोशन पोस्टर रिलीज, Sahara Group ने लगाए आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Old Age Homes
उत्तर प्रदेश

वृद्धाश्रमों में स्वास्थ्य जांच से योग-ध्यान तक, बुजुर्गों की सेवा कर रही योगी सरकार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीआईटीएस में युवाओं की भागीदारी को नया आयाम दे रही योगी सरकार, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थी बनेंगे आयोजन का हिस्सा

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं को राहत की उम्मीद, CM योगी ने NCTE को पत्र लिखने के निर्देश दिए

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक, पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, CM के प्रति जताया आभार

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

22/09/2026
Next Post
Scam 2010: The Subrata Roy Saga

'स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ मोशन पोस्टर रिलीज, Sahara Group ने लगाए आरोप

यह भी पढ़ें

Argentina-India to face-off in FIH Men's Hockey Pro League

‘अर्जेंटीना-इंडिया’ एफआईएच मेन्स हॉकी प्रो लीग में होगी आमने-सामने

16/03/2022
MSP

हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बोले – MSP पर खत्म हुई तो पद छोड़ दूंगा

20/09/2020

ISI के कहने पर हुई थी कश्मीरी पंडित सुशील की हत्या, 50 लाख में हुआ था मौत का सौदा

22/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version