• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनता की समस्याओं का निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता, शिथिलता बरतने पर अधिकारियों पर होगी कठोर कार्रवाई: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
22/09/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने सरकारी आवास 7, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। एसजीपीजीआई, लखनऊ में उपचार करा रहे मुकुन्द पाण्डेय तथा जनपद जौनपुर निवासी हृदय रोग से पीड़ित विकास तिवारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। उपमुख्यमंत्री ने ऐसे प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए जरूरतमंदों को यथासंभव शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के अधिकारीयों को निर्देश दिए।

इसी क्रम में संतकबीर नगर निवासी धर्मेन्द्र कुमार गौड़ द्वारा बारात घर निर्माण कराये जाने, प्रतापगढ़ निवासी इन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा ग्रामीण मार्ग का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित मती कलावली, श्रीमती गुड्डी एवं श्रीमती सरिता कुमारी, लखीमपुर खीरी के प्रकरण तथा पीलीभीत निवासी श्रीमती रिंकी एवं श्रीमती शकुन्तला देवी और बाराबंकी निवासी श्रीमती शीला देवी द्वारा आवास एवं शौचालय से संबंधित अनुरोध प्रस्तुत किए गए। चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज, प्रतापगढ़ के अध्यक्ष महाबली सिंह ने कॉलेज परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाए जाने का अनुरोध किया गया।

मौर्य ने जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर केवल औपचारिकता तक सीमित न रहते हुए तत्काल अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी कौशाम्बी, लखनऊ एवं अमरोहा, पुलिस अधीक्षक उन्नाव, मंडलायुक्त झांसी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों से बात कर प्रकरणों में नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जनहित में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही करने के लिखित एवं मौखिक निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर सहायता उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जनता दर्शन के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा प्राप्त प्रत्येक शिकायत और अनुरोध का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। जनता दर्शन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए युवा, महिला, किसानों ने अपनी समस्याएं एवं अनुरोध पत्र प्रस्तुत किए।

Tags: Lucknow News
Previous Post

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

चुनाव हुआ नहीं, सपा में बंटने लगे मंत्री पद, राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा, ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे क्राइम सीन मैनेजमेंट

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार 41,424 हजार होमगार्ड अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के लिए खरीदेगी 10 लाख से अधिक कारतूस

22/09/2026
Main Slider

‘दोपहर 12 बजे तक सोना छोड़ दीजिए अखिलेश जी’, राजभर का तीखा तंज- ‘इस बार 47 सीट भी आ जाए तो कहिएगा’

22/09/2026
Main Slider

नियुक्ति पाने वालों से पैसे मांगने वाले को जेल में सड़ना पड़ेगा: सीएम योगी

22/09/2026

यह भी पढ़ें

Muradnagar crematorium ghat case

श्मशान घाट हादसा: पीड़ित परिवारों के बच्‍चों की फीस होगी माफ, सीएम ने दी आश्रितों को 10 लाख की सहायता

05/01/2021
online love

बहन को मैसेज करता था दोस्त, बात नहीं मानी तो ईंट से मार-मारकर कर दी हत्या

09/09/2021

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वालों में उप्र सर्वोत्तम राज्य : सीएम योगी

21/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version