• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सातवें चरण में भाजपा सात समंदर पार चली जाएगी : अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
26/05/2024
in उत्तर प्रदेश, बलिया, राजनीति
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बलिया। बलिया व सलेमपुर लोकसभा के सपा प्रत्याशियों सनातन पाण्डेय व रमाशंकर राजभर के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जीएम एएम इन्टर काॅलेज बेल्थरा रोड व जिला मुख्यालय के करीब कटरिया में रविवार को चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। सपा अध्यक्ष यादव ने अपनी सभाओं में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सातवें चरण में जब वोट पड़ेगा तो भारतीय जनता पार्टी वाले सात समंदर पार चले जाएंगे।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इंडिया गठबंधन की पश्चिम से जीत की हवा चली है और छठवें चरण के मतदान में जो इंडिया गठबंधन को मत पड़े हैं, उसमें भारतीय जनता पार्टी गायब है। बलिया में जनता का जो गुस्सा है, उसका भाजपा सामना नहीं कर पायेगी। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा केवल 143 सीट ही जीत पाएगी। किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है। महंगाई बढाकर किसानों को परेशान कर दिया है। किसानों की खाद चोरी की। किसानों को मजबूर किया कि डीएपी तब मिलेगी जब नैनो यूरिया खरीदोगे। इसलिए इंडिया गठबंधन ने तय किया है कि किसान भाइयों का कर्ज माफ होगा। किसानों के हित में एमएसपी कानून लागू करेंगे।

आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में नौजवानों के परीक्षा देने के बाद पेपर लीक हो गया। पेपर लीक करने वालों पर भाजपा का बुलडोजर नहीं चला। सरकार बनी तो अग्निवीर योजना समाप्त करेंगे। पक्की नौकरी देंगे। यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा संविधान बदलकर आरक्षण हटाना चाहती है।

यूपी की जनता संविधान बदलने वालों को बदलने जा रही है। अब तो डर से उनकी भाषा भी बदल गयी है। उनका आत्मविश्वास डगमगा गया है। इसलिए उनकी जुबान भी लड़खड़ा गयी है।

इस अवसर पर रामबिलास कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, विधायक संग्राम यादव, विधायक जियाऊदीन रिजवी, बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, शिबगतुल्लाह अंसारी, मंजू सिंह, विजयलाल यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Tags: akhilesh yadavballia newsup news
Previous Post

माफिया और मच्छर समाप्त, इंसेफेलाइटिस का भी हुआ खात्माः सीएम योगी

Next Post

2009 के बाद पहला लोकसभा चुनाव है जब मोदी बलिया नहीं आए

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार तीन तलाक और एसिड पीड़िताओं को देगी आवास योजना का लाभ

09/06/2026
Mission Shakti
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का मिशन शक्ति मॉडल : बदली बेटियों की तस्वीर, बढ़ा सुरक्षा और स्वाभिमान का दायरा

09/06/2026
CM Dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साकार हो रहा विकसित भारत का संकल्प, उत्तराखंड बना विकास का मॉडल: मुख्यमंत्री धामी

09/06/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो संस्करण का किया लोकार्पण

09/06/2026
CM Yogi inaugurated Project Ganga.
उत्तर प्रदेश

डिजिटल समृद्धि का नया आधार बनेगा प्रोजेक्ट गंगा : मुख्यमंत्री

09/06/2026
Next Post
PM Modi

2009 के बाद पहला लोकसभा चुनाव है जब मोदी बलिया नहीं आए

यह भी पढ़ें

Explosion

नक्सलियों के IED विस्फोट की चपेट में आने से एक की मौत, 11 घायल

05/08/2021
The entire family was found dead

हाईवे किनारे मिला दवा कारोबारी के कर्मचारी का शव

09/02/2023
Sex racket

छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सरगना समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

31/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version