• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा भारत में शरीयत कानून लागू नहीं होने देगी: सीएम योगी

Writer D by Writer D
28/05/2024
in बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भोजपुर। बिहार के आरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार आरके सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि भाजपा भारत में शरीयत कानून लागू नहीं होने देगी। लालू ने कहा है कि ओबीसी का आरक्षण मुसलमानों को दे देंगे। हिंदुओं का आरक्षण हम किसी को कतई नहीं देने देंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस के फैसले को पलटते हुए कहा कि धर्म के आधार पर मुसलमान को आरक्षण नहीं दे सकते। इसके बावजूद यह लोग देश के खिलाफ छल कर रहे हैं। यह आपके साथ कपट कर रहे हैं। यह लोग जाति के नाम पर लड़ाएंगे, फिर अलग-अलग वर्ग करेंगे। फिर कहेंगे कि आपका आधा हिस्सा मुसलमान दे देंगे। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इन लोगों ने मुसलमानों को आरक्षण दे दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि यह देश को बचाने का चुनाव है। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था। 54 वर्ष बाद नाती भी वही नारा लगा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि संपत्ति का एक्सरे कराकर विरासत टैक्स लगाएंगे। आपके पूर्वजों की संपत्ति में आधी राजद व कांग्रेस वाले ले लेंगे और पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आए घुसपैठी मुसलमानों को दे देंगे। देश यह कतई स्वीकार नहीं करेगा।

योगी (CM Yogi) ने कहा कि कांग्रेस व राजद के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गई है। औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था। कांग्रेस-राजद वाले विरासत टैक्स लगाना चाहते हैं। यह खानपान के नाम पर मुसलमानों को गोहत्या की छूट देना चाहते हैं लेकिन हिंदू यह बर्दाश्त नहीं करेगा। हम लोग गोहत्यारों को सत्ता नहीं देंगे। कांग्रेस, राजद को वोट देने का मतलब सिर पर पाप ले लेना है।

योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आरा ने आरके सिंह को चुनाव जिताया तो उन्होंने राजद के अंधकार को दूर कर जगह-जगह बिजली पहुंचाई और पूरे देश को उजाला दिया। आरके सिंह के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के एक लाख 20 हजार मजरों में बिजली पहुंचाई गई। 1.53 करोड़ गरीबों को फ्री में विद्युत कनेक्शन दिए गए। अब उत्तर प्रदेश में बिजली 24 घंटे मिलती है। आरा ने सांसद चुना। आपका एक वोट यश का भागीदार बना देता है।

सीएम योगी (CM Yogi)  ने कहा कि मोदी के अभियान, मिशन और विजन को आरके सिंह पूरे देश में लागू कर रहे हैं। इससे बिहार और आरा का नाम हो रहा है। जनता अच्छा फैसला लेती है तो परिणाम अच्छे आते हैं। सात वर्ष से नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा है। हमने भगवान राम के संकल्प को जीवन का हिस्सा बनाया। यूपी में अब कोई रंगदारी नहीं लेता। माफिया की वहां रामनाम सत्य की यात्रा निकल गई। बेटी-व्यापारी के लिए खतरा बनने वाले को यमराज अगले चौराहे से उठा ले जाते हैं। बिहार में राजद और कांग्रेस का गठबंधन फिर से नक्सलियों को आपकी सुरक्षा में सेंध लगाने भेज रहा है। इसे पनपने न देना।

योगी (CM Yogi)  ने कहा कि हमने बदलते भारत को देखा है। 2014 के पहले और बाद के भारत में जमीन-आसमां का अंतर दिखेगा। 2014 के पहले के भारत में कांग्रेस और बिहार में राजद ने पहचान का संकट खड़ा किया था लेकिन 2014 के बाद का भारत दुनिया में सम्मान प्राप्त कर रहा है। 2014 के बाद के भारत में आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो गया। जब देश मजबूत हाथों में रहता है तो दुश्मन दबकर चलते हैं। अब एक्सप्रेस-वे, टूलेन, फोरलेन, 12 लेन के हाईवे बन रहे हैं। आरा का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट सरीखा बन रहा है। 2014 के पहले के भारत में गरीब भूख से मरता था। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन मिलता है। मोदी के नेतृत्व में विकास, सम्मान, सुरक्षा व गरीब कल्याण है।

जनसभा में आरा के सांसद व लोकसभा उम्मीदवार आरके सिंह, बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा के विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, जनक सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज, जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिलाध्यक्ष लोजपा राजेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष जदयू दुर्गा पटेल, पूर्व सांसद मीना सिंह, पूर्व विधायक मुन्नी देवी आदि की मौजूदगी रही।

Tags: bihar newscm yogiNational newspatna newsYogi News
Previous Post

रामभक्त ही राज करेगा दिल्ली के सिंहासन पर : सीएम योगी

Next Post

आस्था ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! चारधाम और हेमकुंड साहिब में 13 लाख के करीब दर्शनार्थियों ने किए दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gurdaspur Road Accident
क्राइम

माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे दो श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

05/06/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी आदित्यनाथ के नाम बड़ा रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक CM रहने का गौरव

05/06/2026
Massive fire at Bhiwadi's iron sheet factory
क्राइम

भिवाड़ी की लोहा चद्दर फैक्ट्री में भीषण आग, पांच मजदूर झुलसे

05/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे, शहरों में 24 घंटे मिल रही बिजली: एके शर्मा

05/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सबके लिए सबसे प्यारी होती है मां, हर नागरिक अवश्य लगाए ‘एक पेड़ मां के नाम’- मुख्यमंत्री

05/06/2026
Next Post
Chardham Yatra

आस्था ने तोड़े सारे रिकॉर्ड! चारधाम और हेमकुंड साहिब में 13 लाख के करीब दर्शनार्थियों ने किए दर्शन

यह भी पढ़ें

PM Modi

पीएम मोदी ने श्रीकृष्णजन्मभूमि के किए दर्शन, सीएम योगी भी रहे मौजूद

23/11/2023
Karwa Chauth

करवा चौथ पर पत्नियां करें ये काम, दाम्पत्य जीवन में बढ़ेगा प्रेम

01/11/2023

थोड़ी देर में CM योगी जारी करेंगे नई जनसंख्या नीति, जानिए किसको मिलेगा फायदा

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version