• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डॉन छोटा राजन को आजीवन कारावास, 23 साल पुराने केस में आया फैसला

Writer D by Writer D
30/05/2024
in क्राइम, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Don Chhota Rajan

Don Chhota Rajan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मुंबई के जया शेट्टी हत्याकांड में छोटा राजन को सजा सुनाई गई है। साल 2001 में जया शेट्टी पर मुंबई के ग्रांट रोड पर छोटा राजन के गुर्गों ने फायरिंग की थी। जया शेट्टी से छोटा राजन ने फिरौती की मांग की थी, लेकिन उसे फिरौती नहीं दी गई। इसके बाद छोटा राजन ने जया शेट्टी पर फायरिंग करवाई।

अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया में गिरफ्तारी के बाद भारत निर्वासित होने के बाद छोटा राजन (Chhota Rajan) दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। छोटा राजन का असली नाम राजेंद्र सदाशिव है। छोटा राजन को बाली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। उसे 2015 में भारत प्रत्यर्पित किया गया था और तब से वह तिहाड़ जेल में बंद है।

कभी मुंबई की डी-कंपनी में टॉप लेफ्टिनेंट रहा छोटा राजन (Chhota Rajan) का 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद दाऊद इब्राहिम से झगड़ा हो गया था। राजन को डॉन छोटा शकील द्वारा कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिलती रही हैं। 1993 मुंबई हमलों के बाद दाऊद और छोटा राजन अलग हो गए थे। 1994 में राजन के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था, लेकिन यह अनुमान लगाया गया था कि दाऊद से अलग होने के बाद से वह डी-कंपनी के कामकाज की अंदरूनी जानकारी के साथ एजेंसियों की मदद कर रहा था।

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा

लगभग दो दशकों तक फरार रहने के बाद छोटा राजन को 2015 में पकड़ा गया। वह सिडनी से बाली हवाई अड्डे पर पहुंच ही था कि उसे अरेस्ट कर लिया गया। कथित तौर पर उसके पास मोहन कुमार नाम का पासपोर्ट था, लेकिन उसने आव्रजन अधिकारियों को अपना असली नाम राजेंद्र सदाशिव बताया।

जया शेट्टी की बात करें तो वह मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालिक थीं। उन्हें छोटा राजन (Chhota Rajan) गिरोह से रंगदारी के लिए फोन आ रहे थे। 4 मई 2001 को उनके होटल के अंदर छोटा राजन गिरोह के दो सदस्यों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। धमकियों के चलते महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। हालांकि, हत्या से दो महीने पहले ही उनकी सुरक्षा हटा ली गई थी।

Tags: chhota rajancrime newsD CompanyMumbai NewsNational news
Previous Post

आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा

Next Post

श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 22 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में CBI रेड पर सियासत गरम, भगवंत मान बोले- ‘चुनाव आ गए’

07/10/2026
cm bhagwant mann
पंजाब

CBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं

07/10/2026
उत्तराखंड

सरकारी खरीद में BIS मानकों का अनिवार्य अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Next Post
jammu bus accident

श्रद्धालुओं से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी, 22 की मौत

यह भी पढ़ें

Samrat Choudhary

डिप्टी सीएम को 24 घंटे के अंदर गोली मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

27/07/2025
sex power

शारीरिक संबंध बनाने के बाद अक्सर सो जाते है मर्द, जानिए इसकी वजह

12/09/2021
Pitru Paksha

गर्भवती महिलाएं पितृ पक्ष में ना करें ये काम, शिशु को होना पड़ेगा परेशान

23/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version