• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर लगा शवों का महाजाम, 300 से अधिक शवदाह कतार में

Writer D by Writer D
31/05/2024
in उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Manikarnika Ghat

Manikarnika Ghat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। देश में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते महाश्मशान मणिकर्णिका घाट (Mahasmshan Manikarnika Ghat) पर शवदाह के लिए महाजाम की स्थिति बन गई है। घाट से लेकर गलियों तक शवयात्रियों की भीड़ लगी हुई है। नौतपा (Nautapa) में गर्मी बढ़ने के बाद शवदाह के लिए आने वालों की संख्या में पांच गुना का इजाफा हुआ है। गुरुवार की मध्य रात्रि में तो शवयात्रियों की भीड़ ऐसी उमड़ी की घाट से लकड़ियां और पूजन सामग्री तक की किल्लत हो गई। बीती रात लगभग तीन सौ से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

शुक्रवार की दोपहर तक मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat )  पर शवदाह के लिए अनवरत कतार लगी रही। तापमान में रिकाॅर्ड बढ़ोत्तरी के बाद मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat )  पर बीती रात शवदाह करने वालों की लंबी लाइन लग गई थी। हालत यह हो गई कि मैदागिन के साथ ही भैंसासुर घाट (Bhainsasur Ghat) से लेकर मणिकर्णिका घाट  (Manikarnika Ghat ) तक शवयात्री ही नजर आ रहे थे।

जगह कम होने और भीड़ अधिक होने के कारण एक शव को जलाने के लिए पांच से छह घंटे का इंतजार करना पड़ रहा था और दूसरी ओर से शवयात्रियों के आने का सिलसिला भी बना हुआ है। मशान नाथ सेवा समिति के संजय गुप्ताने बताया कि भीड़ बढ़ने के कारण पहली बार मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat )  से शवों को हरिश्चंद्र घाट के लिए रवाना कर दिया गया।

जानलेवा गर्मी! हीटस्ट्रोक से यूपी बेहाल, लू ने ली 166 लोगों की जान

महाश्मशाननाथ सेवा समिति के महामंत्री बिहारी लाल गुप्ता ने बताया कि गरमी बढ़ने के कारण दो दिनों में शवदाह के लिए भीड़ का दबाव अचानक बढ़ गया है। बीती रात तो भीड़ अप्रत्याशित हो गई। मणिकर्णिका घाट (Manikarnika Ghat ) की ओर जाने वाली गली में से हर दो मिनट में एक शवयात्रा गुजर रही थी।

घाट पर रहने वाले त्रिलोक नाथ भैरव ने बताया कि आम दिनों में शवयात्रियों की संख्या 50 से 60 होती है लेकिन बीती रात तीन सौ से अधिक शवयात्री घाट पर पहुंचे। आम दिनों की अपेक्षा पांच गुना अधिक संख्या बढ़ गई है। तापमान बढ़ने के कारण आसपास के जिलों में भी मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। डोम राजा ओम चौधरी ने बताया कि कोरोना काल (Corona Period) के बाद यह पहला मौका है जब अचानक शवदाह करने वालों की भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ी है।

Tags: heat strokeHeat Wavemanikarnika ghatup newsvaranasi news
Previous Post

हिसार के वैज्ञानिकों ने एक और उपलब्धि किया चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नाम किया

Next Post

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर अन्नदाता किसानों को मिलेगा योगी सरकार का उपहार

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में 1.28 लाख शिक्षामित्रों को बढ़े मानदेय का लाभ, सितंबर-अक्टूबर के लिए ₹460.23 करोड़ जारी

06/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशियों ने किया नामांकन

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शाेक

06/10/2026
Next Post
Google

Google डिस्कवर और गूगल न्यूज डाउन, यूजर्स परेशान

यह भी पढ़ें

Madhavi Raje Scindia

राजसी परंपरा के अनुसार होगा राजमाता का अंतिम संस्कार, कई वीआईपी होंगे शामिल

16/05/2024
incense sticks

नगर निगम बनाएगा मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से अगरबत्तियां

17/12/2020
massive fire in ferry

किसानों की झोपड़ियों में आग लगने से गृहस्थी हुई खाक, मवेशी झुलसकर हुए घायल

14/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version