• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हीट वेव को लेकर राहत कार्यों में लाएं तेजी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

सीएम योगी के एक्शन में आते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
01/06/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के एक्शन में आते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हीट वेव (Heat Wave) को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिये कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए और 24 घंटे में पीड़ियों को मुआवजा दिलाने का प्रबंध किया जाए। सीएम (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा कि हीटवेव को लेकर जनहानि और पशुहानि न हो, इसकी विशेष मॉनीटरिंग की जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से हर हफ्ते रिपोर्ट तैयार कर मुख्यमंत्री कार्यकाल में सबमिट करने के निर्देश दिये।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि भीषण गर्मी को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और हीट वेव का दौर चल रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और राहत विभाग पहले ही सतर्कता बरत रहा है और लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने के साथ साथ अन्य एहतियाती उपायों के विषय में जानकारी दी जा रही है।

तहसील स्तर पर प्रदेशवासियों को हीटवेव को लेकर लगातार किया जा रहा अलर्ट

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में हर साल पड़ने वाली भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए विभाग की ओर से अप्रैल माह में ही एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया था। इसके तहत प्रदेश के हर जिले में लगातार काम किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में तहसील स्तर पर प्रदेशवासियों को हीट वेव से अलर्ट करने के लिए लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम जनमानस को हीट वेव से बचाव एवं खुद को सुरक्षित रखने के लिए डूज एंड डोन्स के बारे में अलर्ट किया जा रहा है। प्रदेशवासियों को समाचार पत्रों, रेडियो जिंगल्स, पोस्टर और लाउडस्पीकर के जरिये जागरुक किया जा रहा है ताकि वह अपने साथ दूसरों को भी सावधान कर सकें।

इसके अलावा विभाग की ओर से प्रदेश के अति संवदेनशील शहरों में विशेष निगरानी की जा रही है। इन शहरों में जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम फील्ड में लगातार मुआयना कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को हीट वेव से होने वाली जनहानि संबंधी जानकारी तुरंत विभाग से साझा करने को कहा गया है ताकि 24 घंटे में पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जा सके।

एक बार फिर प्रचंड बहुमत वाली मोदी सरकार बननी तय: सीएम योगी

उन्होंने बताया कि प्रदेश की भौगोलिक परिस्थिति को देखते हुए प्रदेशर सरकार ने 21 तरह की जनहानियों को प्राकृतिक आपदा में शामिल किया गया। वहीं इसके 24 घंटे में भुगतान के लिये प्रदेश के सभी जिलों को एडवांस धनराशि जारी कर दी जाती है ताकि इस तरह की स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

हीटवेव (Heat Wave) के लक्षण आने पर हेल्पलाइन में करें संपर्क

राहत आयुक्त ने बताया कि प्रदेश में पिछले तीन-चार दिन से गर्मी और हीटवेव का प्रकोप बढ़ा है। इसे देखते हुए समाचार पत्रों और रेडियो जिंगल्स के माध्यम से हीटवेव को लेकर डू एंड डोन्स की संख्या बढ़ा दी गयी है। साथ ही प्रदेशवासियों से विभिन्न माध्यम से लगातार दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दी जा रही है।

इसके अलावा हीटवेव से संबंधित कोई भी संकेत नजर आने पर विभाग की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की अपील की जा रही है ताकि उनका समुचित इलाज कराया जा सके। साथ ही हीटवेव पर जनहानि पर 4 लाख का मुआवजा देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है।

Tags: cm yogiheat strokeHeat WaveLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, कल ही तिहाड़ जेल में करना होगा सरेंडर

Next Post

दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर क्रिकेट को कहा अलविदा, लिखा इमोशनल पोस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
Dinesh Karthik

दिनेश कार्तिक ने अपने जन्मदिन पर क्रिकेट को कहा अलविदा, लिखा इमोशनल पोस्ट

यह भी पढ़ें

SA vs Pak

चेन्नई में मारक्रम का पराक्रम, दक्षिण अफ्रीका की रोमांचक जीत

27/10/2023
arrested

जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

11/02/2022
RRR Makers gave a gift on Junior NTR's birthday

जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर आरआरआर के मेकर्स ने दिया तोहफा

19/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version