• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए वैज्ञानिक आधार पर प्रभावी कार्य करें: सीएम धामी

Writer D by Writer D
05/06/2024
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए वैज्ञानिक आधार पर तेजी से कार्य किये जाएं। फलदार और छायादार पौधे का अधिक रोपण किया जाए और न्याय पंचायत स्तर तक पौधरोपण अभियान चलाया जाए। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान-2024 के सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए। नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके लिये सभी संबंधित विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि वैज्ञानिक आधार पर जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए यूकॉस्ट, यूसर्क एवं जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए कार्य करने वाली अन्य संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए। किसी भी अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता बहुत अहम होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 से 16 जून तक प्रदेशभर में जल उत्सव सप्ताह व्यापक स्तर पर मनाया जाए।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में कार्य करने वालों के साथ ही इस दिशा में जन भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन नदियों और जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए अभी तक चिन्हित किया गया है, उनका बेसलाइन डाटा भी बनाया जाए। इनके पुनर्जीवीकरण के लिए लघुकालिक और दीर्घकालिक योजना के साथ कार्य किये जाएं। वर्षा जल संचय की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए बनाई गई नीति का नियमानुसार पालन सुनिश्चित करवाया जाए।

सीएम धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि वनाग्नि से संभावित क्षेत्रों में वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए ऐसे क्षेत्रों में नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। इसके लिए वन विभाग पूरी योजना बनाकर कार्य करे। जो जल स्रोत तेजी से सूख रहे हैं, उनके संरक्षण के लिए सुनियोजित तरीके से कार्ययोजना बनाकर कार्य किये जाएं। चाल-खाल और अमृत सरोवरों के निर्माण में और तेजी लाई जाए। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण संचय और संरक्षण के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को आगामी हरेला पर्व से व्यापक स्तर पर पौधरोपण के लिए अभियान चलाने को कहा। यह अभियान एक माह तक चलाया जाए। फलदार और छायादार वृक्षों का अधिक रोपण किया जाए। पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण सबसे अधिक जरूरी है, इनके संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पौधरोपण अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर गोष्ठी के माध्यम से जल संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम किये जाएं। न्याय पंचायत स्तर, विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान के तहत फलदार पौध वितरित किये जाएं।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि पौधरोपण अभियान में जन सहभागिता जरूरी है। इस अभियान को मनरेगा से जोड़ने से लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। इस वर्ष इस अभियान को न्याय पंचायत स्तर तक विस्तार किया जायेगा। वन विभाग की ओर से सेक्टर बनाकर पौधरोपण किया जायेगा।

पर्यावरणविद् डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण जरूरी है। जल संचय और संरक्षण के परंपरागत तरीकों पर नियमित कार्य करना होगा। इस अभियान को जन अभियान बनाना जरूरी है।

Tags: cm dhamidehradun newsdhami newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

सीएम धामी ने किया पौधरोपण, बोले- आज संकल्प लेने का दिन है

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवांता फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
World Environment Day

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिवांता फाउंडेशन ने किया पौधरोपण

यह भी पढ़ें

शोपियां में मुठभेड़

J&K : शोपियां में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ जारी

06/10/2020
Islamic Preacher

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हम भारत का साथ देंगे…, इस्लामिक उपदेशक का खुला ऐलान

05/05/2025

सत्संग के अनुसार होता है मनुष्य का आचार-विचार : सीएम धामी

01/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version