• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार में राबड़ी आवास के 13 कर्मी मिले कोरोना संक्रमित

Desk by Desk
02/08/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
राबड़ी देवी

राबड़ी देवी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार के बीच इसकी चपेट में राजनेता भी आने लगे हैं। रांची में चारा घाटाला के मामलों सजा काट रहे राष्‍ट्रीय जनता दल सुपीमो लालू प्रसाद यादव सहित पटना में उनके परिवार पर भी इसका खतरा मंडराने लगा है। पटना में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के नाम से आवंटित जिस आवास में उनका पूरा परिवार रहता है, उसके 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस कारण राबड़ी देवी के साथ उनके दोनों बेटों नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तथा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पर खतरा बढ़ गया है। उधर, चारा घाेटाला में सजा के दौरान बीमार लालू रिम्‍स (अस्‍पताल) में जहां इलाज करा रहे हैं, वहां पास में ही कोरोना वार्ड है। बीते दिनों लालू की सुरक्षा में तैनात जिस सुरक्षा गार्ड की हत्‍या हो गई थी उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

भारत और चीन की सेनाओं के बीच आज LAC के पास कोर कमांडर-स्तर की वार्ता

बिहार में बीते 24 घंटे के अंदर रिकार्ड 3521 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें पटना के 442 संक्रमितों में लालू प्रसाद यादव की पत्नी के नाम से आवंटित पटना के सरकारी आवास (10, सर्कुलर रोड, पटना) में कार्यरत 13 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसी आवास में राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी रहते हैं। यहां के कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से राबड़ी, तेजस्‍वर व तेज प्रताप के साथ वहां आने-जाने वाले लालू परिवार के अन्य सदस्यों को भी कोरोना का खतरा बढ़ गया है।

उधर, खुद लालू प्रसाद यादव पर भी कोरोना का खतरा होने की बात कही जाती रही है। चारा घाेटाला के सिलसिले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे लालू इन दिनों बीमारी के कारण रांची के रिम्‍स (अस्‍पताल) के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। वहां पास में ही कोरोना वार्ड होने के किारण उन्‍हें कोरोना संक्रमण का खतरा होने की आशंका व्‍यक्‍त की जाती रही है। आरजेडी व लालू परिवार लालू पर मंडराते इस खतरे को लेकर समय-समय पर चिंता जाहिर करता रहा है। एहतियातन लालू की कोरोना जांच भी कराई जा चुकी है।

अरविंद केजरीवाल का बयान- ज़हरीली शराब पीने से लोगों की मौतों के मामले की जांच CBI से हो

इस बीच  एक बड़ी खबर यह भी है कि रिम्‍स में लालू यादव के जिस सुरक्षा गार्ड कामेश्वर रविदास की हाल में हत्या हो गई थी, वह जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला। बिहार के नालंदा के मूल निवासी कामेश्‍वर रविदास के शव को प्रशासन ने स्‍वजनों को देने से इनकार कर दिया तथा शनिवार को रांची में ही दाह संस्कार कराया।

बात लालू परिवार की बात चली है तो उनके समधी-समधन चंद्रिका राय व उनकी पत्‍नी भी कारोना संक्रमित हैं। दोनों का इलाज पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में चल रहा है। विदित हो कि चंद्रिका राय की बेटी ऐश्‍वर्या राय से लालू बे बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हुई है। हालांकि, शादी के छह महीने के भीतर ही तेज प्रताप यादव ने तलाक का मुकदमा कर दिया। यह मुकदमा फिलहाल कोर्ट में लंबित है। दोनों परिवारों में संबंध खराब हो चुके हैं।

Tags: aishwarya raiBihar CoronaVirus NewsBihar Healthbihar politicsChandrika RaiCoronaviruscoronavirus BiharCoronaVirus Bihar UpdateCOVID-19Lalu Familylalu prasad yadavRabri DeviRabri Devi residenceRisk of Corona on Lalu FamilyTEJ PRATAP YADAVTejashwi Yadavकोरोनावायरसतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहार समाचारराबड़ी देवीलालू प्रसाद यादव
Previous Post

राज्यसभा सांसदों की बैठक में दिग्विजय सिंह ने दी राहुल गांधी को अपनी सक्रियता बढ़ाने की राय  

Next Post

सुशांत सुसाइड केस में बैंक अकाउंट के पेपर्स आए सामने, परिवार ने जादू-टोने का लगाया आरोप

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

05/10/2026
Main Slider

गरीब, महिला, युवा और दिव्यांग की समस्याओं पर संवेदनशील सरकार—जनता दर्शन में मौर्य ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

05/10/2026
Main Slider

यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में विकसित होगी इंटरनेशनल ट्रेड सिटी

05/10/2026
BJP
Main Slider

UP राज्यसभा के लिए BJP की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Next Post
सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सुसाइड केस में बैंक अकाउंट के पेपर्स आए सामने, परिवार ने जादू-टोने का लगाया आरोप

यह भी पढ़ें

rebel MLAs

महाराष्ट्र में सियासी संकट, स्पेशल 40 टीम के साथ असम पहुंचे एकनाथ शिंदे

22/06/2022
dead body

पुत्र ने पत्थर से कुचल कर बुजुर्ग मां की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

16/12/2020
padma awards

पद्म पुरस्कार के लिए प्रेरणादायी शख्सियतों को सम्मानित करने की मोदी की अपील

11/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version