• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी का बड़ा ऐलान, नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे बिहार विधानसभा का चुनाव

Writer D by Writer D
06/06/2024
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Nitish Kumar

Nitish Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही सियासी समीकरण भी नए सिरे से बन रहे हैं। इस बीच बिहार बीजेपी अध्यक्ष और राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि हम 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी सम्राट चौधरी की तर्ज पर बयान देते हुए कहा कि 2025 में नीतीश (Nitish Kumar)  के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारे एनडीए के नेता हैं इसमें किसी को कहां शक है, इसमें कुछ लोग पिछले दरवाजे, चोर दरवाजे से घुसना चाहते हैं। राजद के लोग भ्रम का वातावरण बनाते हैं क्योंकि उनको हिम्मत नहीं है कि जनता का जनादेश लेकर सत्ता में आने का, इसलिए वो इस तरह का माहौल तैयार करते हैं।’

बीजेपी कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए विजय सिन्हा ने कहा, ‘तीन महीने से लगातार भाजपा के कार्यकर्ता बिना थके-हारे लगे रहे। कठिन मेहनत की है। बिहार के अंदर नकारात्मक लोगों से लड़ाई थी, जो झूठ की खेती करते हैं, अफवाह फैलाते हैं। अपराधी और भ्रष्टाचारी के बल पर सत्ता पाने का जुगाड़ लगाते हैं। ऐसे मानसिकता वाले लोगों को पराजय दिलाने वाले कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हैं।’

नीतीश (Nitish Kumar) बने हैं किंगमेकर

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  और टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बनकर उभरे हैं। एनडीए को 543 में से 293 सीटें मिलीं, जबकि INDIA ब्लॉक को 233 जगहें मिल सकीं। भाजपा को 240 सीटों के साथ बहुमत तो मिला, लेकिन वो मैजिक नंबर 272 को नहीं छू सकी, जिसके दम वो अकेले सरकार बना सकती थी।

NDA 3.0 में घटेगी यूपी की भागीदारी, इन नए चेहरों को मिलेगी मंत्रीमंडल में जगह

भाजपा समेत पूरा एनडीए फिलहाल आंध्रप्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी और बिहार के जनता दल (यूनाइटेड) के भरोसे है, नीतीश की पार्टी जेडीयू को 12 सीटें मिली हैं जो एनडीए में टीडीपी (16) के बार सबसे बड़ी भागीदार है।

Tags: bihar assembly elections 2025bihar newsNational newsNitish Kumarpatna news
Previous Post

Water Crisis: सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल को दिया पानी रिलीज करने का आदेश

Next Post

‘किसी भी काम की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं…’, सीएम योगी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Panchamrit
Main Slider

सावन में पंचामृत से करें भोलेनाथ का अभिषेक, पूर्ण करेंगे सभी मनोकामनाएं

09/08/2026
Next Post
CM Yogi

'किसी भी काम की अनदेखी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं...', सीएम योगी ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी

यह भी पढ़ें

harshali malhotra

पूल में मस्ती करती नजर आईं ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’

03/12/2020
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म

22/11/2024
kashmir covered with white snow

कश्मीर बर्फ की सफेद चादर से ढकी : स्थानियों पर सितम, पर्यटकों के खिले चेहरे

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version