• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निरहुआ की इन गलतियों से भाजपा के हाथ से फिसला आजमगढ़

Writer D by Writer D
06/06/2024
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
nirhua

nirhua

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के वाराणसी और गोरखपुर के बाद सर्वाधिक चर्चा का केन्द्र आजमगढ़ सीट थी। उपचुनाव में मिली हार का बदला लेते हुए सपा ने अपने इस पुराने किले को दोबारा फतह कर लिया। भाजपा के निरहुआ (Nirahua) की मुलायम सिंह यादव के कुनबे से धर्मेंद्र यादव के हाथों हुई हार के पीछे के कारणों पर चर्चा छिड़ी है।

आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव के विधायक बनने के बाद सीट खाली करने के कारण 2022 में हुए उपचुनाव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपना गढ़ बचाने को परिवार के सदस्य धर्मेंद्र यादव को उतारा था। यादव और मुस्लिम बहुल सीट आजमगढ़ पर कब्जा करने को भाजपा ने यादव बिरादरी से ही दिनेश लाल यादव निरहुआ (Nirahua) को मैदान में उतारकर उपचुनाव में जीत हासिल कर ली थी। उप चुनाव जीतने के बाद ही माना जा रहा था कि दिनेश लाल यादव निरहुआ ही आजमगढ़ से 2024 में के आम चुनाव में भी सपाई कुनबे को ललकारेंगे। हुआ भी वही। निरहुआ ही भाजपा प्रत्याशी बनाए गए। निरहुआ की जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा में पूरा दमखम लगाया। शीर्ष नेताओं की रैलियां कराई गईं। मोदी से लेकर योगी तक ने निरहुआ के लिए वोटों की घेराबंदी की, लेकिन निरहुआ इस बार करिश्मा नहीं कर सके। धर्मेंद्र यादव ने बड़े अंतर से सीट अपने कुनबे में वापस ले ली। धर्मेन्द्र यादव ने 161035 मतों से यह सीट हथिया ली। धर्मेंद्र को 508239 वोट और निरहुआ को 347204 वोट मिले। बसपा के मसूद शबीह अंसारी को 179839 मत प्राप्त हुए।

आंकड़ों के अनुसार उपचुनाव में जिन विधानसभा क्षेत्रों सगड़ी, मेंहनगर और आजमगढ़ सदर में करीब सोलह हजार मतों की बढ़त लेकर समाजवादी किला ध्वस्त किया था, उनमें भी इस बार निरहुआ (Nirahua)  पिछड़ गए। मुबारकपुर और गोपालपुर में तो धर्मेंद्र यादव ने इस बार तगड़ी लीड ली है।

आजमगढ़ से निरहुआ (Nirahua) की हार के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। आजमगढ़ के लोगों की मानें तो संगीत महाविद्यालय, आजमगढ़ एयरपोर्ट से शुरू हुईं उड़ानें और सुहेलदेव विश्वविद्यालय जैसे विकास के गिनाने लायक कई काम थे,लेकिन निरहुआ अखिलेश यादव और उनके कुनबे पर तीखे हमले करते थे। अखिलेश यादव पर सीधा हमला आजमगढ़ के यादव मतदाताओं को चुभता था। जिसका बदला वोटों के जरिए लिया।

निरहुआ (Nirahua)  की लोगों से संवाद में कमी भी हार की एक बड़ी वजह मानी जा रही है। अधिकांश लोगों का कहना है कि निरहुआ कुछ खास किस्म के लोगों से घिरे रहते थे। जिस कारण आम लोगों और भाजपा के साधारण कार्यकर्ता उन तक आसानी से पहुंच नहीं पाते थे। इससे भी धीरे-धीरे नाराजगी बढ़ती गई। आजमगढ़ में केन्द्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से बड़े शहरों के लिए चौड़ी और अच्छी सड़कें तो बनी हैं,मगर गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का खस्ताहाल था। जिस पर निरहुआ ने अपने दो साल के कार्यकाल में अपेक्षित ध्यान नहीं दिया।

कार्मिकों कीे समस्याओं के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील: सीएम भजनलाल शर्मा

आजमगढ़ के राजनीतिक पंडितों के अनुसार निरहुआ (Nirahua) के प्रति भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं था। जिसे नेतृत्व भांप नहीं सका। उनका मानना है कि इस बार बाहरी निरहुआ के स्थान पर किसी स्थानीय को लड़ना बेहतर साबित हो सकता था। वहीं, बसपा से गुड्डू जमाली जैसे कद्दावर मुस्लिम नेता का प्रत्याशी का न होना भी भाजपा के लिए फायदेमंद साबित नहीं हुआ। बसपा का मुस्लिम प्रत्याशी पूरे चुनाव के दरम्यान सुस्त कैम्पेनिंग करता रहा। इसके अलावा दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्थानीय संगठन से तालमेल भी ठीक नहीं थी। मानो उनकी किसी फिल्म की शूटिंग चल रही हो, प्रचार अभियान में बाहरी लोगों का दखल अधिक था। वे फिल्म यूनिट की तरह फील्ड सजा रहे थे। जिन्हें स्थानीय राजनीतिक आवश्यकताओं की समझ नहीं थी। माना जा रहा है कि इन्हीं वजहों से भाजपा के हाथ आजमगढ़ निकल गया।

Tags: azamgarh newsdinesh lala yadavlok sabha elections 2024Nirhuaup news
Previous Post

कार्मिकों कीे समस्याओं के प्रति राज्य सरकार संवेदनशील: सीएम भजनलाल शर्मा

Next Post

खेत में मिला नवविवाहिता का शव

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
CM Dhami released the book ‘Uttarakhand at 25’
Main Slider

नीति निर्माण में शोध और नवाचार को मिले प्राथमिकता, योजनाओं के प्रभाव का नियमित मूल्यांकन हो: सीएम धामी

03/09/2026
The government will make cow shelters self-reliant.
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं को सरकार बनाएगी आत्मनिर्भर, गो-संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की बड़ी पहल

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

विदेशी आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़ा, लेकिन भक्ति नहीं डिगा पाएः मुख्यमंत्री योगी

03/09/2026
Next Post

खेत में मिला नवविवाहिता का शव

यह भी पढ़ें

Sujit Singh Lakkar

सपा जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान, अपनी ही पार्टी को बताया ‘गुंडई’ वाली सरकार

26/05/2023
विक्की कौशल ने खुद के लिए खरीदी अल्ट्रा लग्जरी कार, अंदर मसाज की सुविधा

विक्की कौशल ने खरीदी अल्ट्रा लग्जरी कार, अंदर मसाज की सुविधा

08/12/2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

19/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version