• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UPSC CSE प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, देखें एग्जाम पैटर्न

Writer D by Writer D
08/06/2024
in शिक्षा
0
UPSC

UPSC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के लिए प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने हॉल टिकट ऑनलाइन एक्सेस करने के लिए अपने आवेदन नंबर की जरूरत होगी।

16 जून को होगा प्रीलिम्स

UPSC सिविस सेवा परीक्षा तीन स्टेज में आयोजित की जाती है। पहला स्टेज- सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम है, जो 16 जून 2024 को आयोजित किया जाएगा। हालांकि इससे पहले यह परीक्षा 26 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 के चलते इसे जून के लिए स्थगित कर दिया गया था। प्रीलिम्स क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को मेन्स और फिर इंटरव्यू स्टेज में शामिल होना होगा। UPSC मेन्स 20 सितंबर को होने वाली है।

इस साल, UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 80 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार का नाम, फोटो, UPSC परीक्षा केंद्र का पता और रोल नंबर जैसे जरूरी डिटेल्स होंगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद डिटेल्स जरूर चेक करें। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें UPSC CSE एडमिट कार्ड

स्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, “UPSC Admit Card 2024” लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा, यहां मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: यूपीएससी सिविल सेवा प्री एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें।

400 अंक का होगा प्रीलिम्स पेपर

प्रीलिम्स परीक्षा पास करने के लिए परीक्षार्थियों को पेपर 1 और पेपर 2 (CSAT) दोनों को पास करना होगा। प्रत्येक पेपर 200 मार्क्स (दोनों पेपर 400 अंक) का होगा, जिसमें मल्टीपल च्वॉइस सवाल होंगे। यह दो सेशन में आयोजित किया जाएगा।

पहला सेशन सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होने की उम्मीद है, जिसमें सामान्य अध्ययन (जीएस), भूगोल, इतिहास, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय राजनीति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, अंतर्राष्ट्रीय संबंध और पर्यावरण और पारिस्थितिकी विषयों पर सवाल शामिल होंगे।

रिलीज से पहले पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, इन गानों ने बनाया रिकॉर्ड

वहीं दूसरा सेशन सिविल सेवा योग्यता परीक्षा (CSAT) होगा जो दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। इसमें तर्क और विश्लेषणात्मक प्रश्न, निर्णय लेने वाले प्रश्न और पढ़ने की समझ के प्रश्न शामिल होंगे।

Tags: UPSC CSE preUPSC CSE pre 2204UPSC CSE pre admit cardUPSC CSE pre exam
Previous Post

रिलीज से पहले पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, इन गानों ने बनाया रिकॉर्ड

Next Post

मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त किया जाएगा कब्जा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UP Special TET की तारीख घोषित, जानें कब और कहां होगी परीक्षा

24/10/2026
शिक्षा

CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप

22/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Next Post
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी का सख्त निर्देश, किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त किया जाएगा कब्जा

यह भी पढ़ें

fake encounter

फर्जी एनकाउंटर में 18 साल बाद SP सहित 18 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला

20/02/2022
Anand Bardhan

हर जिले में बनेगा मॉडल स्किल सेंटर, एडीबी से वित्तपोषण के लिए तैयार होंगे बड़े प्रोजेक्ट : मुख्य सचिव

09/04/2026
Shahid Kapoor

Shahid Kapoor की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने चेहरे की चोट पर की खुल कर बात

23/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version