• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान-नौजवान बेहाल: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
15/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान नौजवान बेहाल है। किसानों को उनकी फसल का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान और अन्य लोग सूदखोरों से परेशान हैं। सूदखोरों से त्रस्त होकर लोग आत्महत्या करने पर विवश हैं।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि इटावा में साहूकारों के हर दिन के तगादा और प्रताड़ना से परेशान एक युवा किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा सरकार के दस साल के कार्यकाल में महंगाई और कर्ज से परेशान होकर एक लाख से ज्यादा किसान आत्महत्या कर चुके हैं। भाजपा सरकार की नीतियां गरीब और किसान विरोधी है तथा पूंजीपतियों के लिए बनायी गयी है।

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ कानपुर, इटावा, शाहजहांपुर, हर जगह सूदखोरों से लोगों का जीना हराम है। इस तरह के कर्ज से सबसे ज्यादा गरीब, किसान और कमजोर ही शिकार बनते हैं। एक बार लोग इनके चंगुल में फंस जाते हैं तो फिर निकलना मुश्किल हो जाता है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि गरीबों, किसानों के लिए बैंकों से कम ब्याज और आसानी से कर्ज की योजनाएं जमीन पर उतरती नहीं दिखती है। सरकारी व्यवस्था इतनी जटिल है कि बैंकों से किसानों को लोन नहीं मिल पाता है तब लोग छोटी-छोटी जरूरतों के लिए सूदखोरों के जाल में फंस कर अपनी जान गंवाने पर मजबूर हो जाते हैं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

समयबद्धता और गुणवत्ता से तनिक भी समझौता बर्दाश्त नहीं: सीएम योगी

Next Post

विधवा भाभी के लिए तीन भाइयों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक पटल पर चमक बिखेरेगा गोरखपुर की माटी का शिल्प ‘टेराकोटा’

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026: संभल के हॉर्न-बोन क्राफ्ट और सोनपापड़ी का दुनिया में बजेगा डंका, सात फर्मों को मिले स्टॉल

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोशालाओं में हो सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, गो-पर्यटन से गांवों को मिलेगा कमाई का नया रास्ता

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

समाज को जातियों में बांटने वालों से रहें सावधान, बूथ पर रहें तैयार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

21/09/2026
Next Post
Murder

विधवा भाभी के लिए तीन भाइयों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

यह भी पढ़ें

CM Yogi

देश प्रथम के संकल्प से दुनिया की महाताकत बनेगा भारत: सीएम योगी

11/10/2023

MLC Elections: सीएम योगी ने डाला वोट, कहा- अपराध मुक्त यूपी के लिए है यह मतदान

09/04/2022
Keshav Maurya

25 वर्षों की जनसेवा स्वर्णिम अध्याय, सेवा पखवाड़े में बढ़ेगी जनभागीदारी: केशव मौर्य

10/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version