• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्रद्धा कपूर ने कथित बॉयफ्रेंड के साथ शेयर की पहली फोटो

Writer D by Writer D
19/06/2024
in मनोरंजन
0
Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने वर्ष 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। श्रद्धा ने अपनी पहली फिल्म में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की थी। एक्ट्रेस का बहुत बड़ा फैन बेस है। पिछले कुछ महीनों से श्रद्धा की पर्सनल लाइफ काफी चर्चा में है।

जामनगर में आयोजित अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ पहुंचीं। इतना ही नहीं, श्रद्धा एयरपोर्ट पर आदित्य रॉय कपूर और राहुल मोदी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके अलावा एक फोटो में श्रद्धा ने गले में ‘आर’ अक्षर वाला पेडेंट पहना हुआ है। इससे अफवाह उड़ी कि एक्ट्रेस राहुल मोदी को डेट कर रही हैं। हालांकि, श्रद्धा ने इस पर कहीं भी कोई कमेंट नहीं किया और न ही राहुल के साथ एक भी फोटो शेयर की थी। इसी तरह, श्रद्धा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल और अपनी एक साथ तस्वीर शेयर करके अपने सभी प्रशंसकों को भ्रमित दिया।

श्रद्धा (Shraddha Kapoor) की शेयर की गई सेल्फी फोटो में दोनों को कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, यह फोटो इतना ध्यान देने योग्य नहीं था, लेकिन फोटो के नीचे दिए कैप्शन ने चर्चा छेड़ दी है। श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, ‘दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।’ इसके अलावा उन्होंने इस पोस्ट में राहुल को भी टैग किया है। इस फोटो को देखने के बाद श्रद्धा ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार कर दिया और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 को, इस दिन सजेगी डोली

अभिनेत्री श्रद्धा (Shraddha Kapoor) की राहुल से मुलाकात फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के दौरान हुई थी। राहुल इस फिल्म के लेखक थे। साथ काम करते-करते दोनों एक-दूसरे को जानने लगे और प्यार हो गया। राहुल ने ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्मों के लिए भी लिखा है। इस जोड़े को पहली बार वर्ष 2023 में डिनर डेट के बाद एक साथ देखा गया था। तभी से दोनों के बीच रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही थीं। आखिरकार श्रद्धा के अपलोड किए गए पोस्ट और कैप्शन से पता चला कि ये चर्चाएं सच हैं।

इसी बीच श्रद्धा कपूर जल्द ही फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आने वाली हैं। यह पॉपुलर फिल्म 15 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में होंगे।

Tags: bollywood gossipsShraddha Kapoor boyfriendShraddha Kapoor Filmshraddha kapoor imagesShraddha Kapoor InstagramShraddha Kapoor Lovestory
Previous Post

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की हल्दी सेरेमनी 20 को, इस दिन सजेगी डोली

Next Post

बारामूला मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी, दो सुरक्षाकर्मी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Cocktail 2
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की दहाड़, 50 करोड़ के क्लब में एंट्री

23/06/2026
Sanchita Ugale
Main Slider

‘कुमकुम भाग्य’ फेम संचिता उगले ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

15/06/2026
Kailash Kher
मनोरंजन

बाबा महाकाल के दरबार में कैलाश खेर ने नवाया शीश, भस्म आरती में हुए शामिल

05/06/2026
Pahlaj Nihalani
Main Slider

नहीं रहे निर्माता पहलाज निहलानी, फिल्म जगत में शोक

04/06/2026
Salman Khan, Salim Khan
मनोरंजन

सलमान खान को धमकी देने वाला लखनऊ से अरेस्ट, खुद को बताया था छोटा शकील का गुर्गा

30/05/2026
Next Post
Baramulla Encounter

बारामूला मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादी, दो सुरक्षाकर्मी घायल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

रिवर्स पलायन कर चुके लोगों को मिलेगा प्लेटफॉर्म, महिलाओं की भागीदारी से राज्य बनेगा श्रेष्ठ: CM धामी

09/05/2025
akhilesh yadav

पदयात्रा में जाने से पहले अखिलेश का आवास एरिया सील, भारी पुलिस बल तैनात

07/12/2020
SSC

SSC दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर PET/PST रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version