• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हिसार का महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट लिखेगा प्रदेश के विकास की गाथा : नायब सैनी

Writer D by Writer D
20/06/2024
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि हिसार का महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट प्रदेश के विकास की गाथा को लिखेगा। इसके निर्माण का दूसरा चरण पूरा हो चुका है और लाइसेंस मिलते ही यहां से उड़ाने शुरू हो जाएगी। यहां से अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू, जयपुर व अहमदाबाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए हवाई जहाज उड़ेंगे।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) गुरुवार सायं यहां के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण का उद्घाटन करने उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यहां पर लगभग 544 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया और जिले की जनता को बधाई दी।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने का संकल्प लिया है और इस संकल्प को पूरा करने में हरियाणा भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि लगभग 9 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस एयरपोर्ट का शुभारंभ किया था और खुशी की बात है कि अब इसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उड़ान योजना शुरू करते हुए कहा था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करेगा और उनका यह संकल्प आज पूरा होने जा रहा है।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। न तो विपक्ष के पास नीति है और न ही नीयत। विपक्ष का केवल एक ही मकसद है कि प्रदेश के विकास को किस तरह रोका जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को प्लाट देने के नाम पर बरगलाया लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना को कैबिनेट में पास करके गरीबों को रजिस्ट्रियों सहित प्लॉट देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग यह भी अफवाह फैला रहे हैं कि भाजपा सरकार अल्पमत में है। उन्होंने कहा कि यदि हम अल्पमत में हैं तो कांग्रेसी अविश्वास प्रस्ताव क्यों नहीं लाते। उन्होंने कहा कि हम अल्पमत में नहीं पूर्ण बहुमत में है और ये कांग्रेस को भी अच्छी तरह से पता है।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini)  ने उद्घाटन समारोह में स्थानीय एयरपोर्ट अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के मार्गदर्शन व प्रशिक्षण में यहां से बच्चे प्रशिक्षण लेते हैं और पायलट बनते हैं। यह बहुत बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा पायलट को यहां से ट्रेनिंग दी गई है।

इससे पहले स्वास्थ्य एवं उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मुख्यमंत्री का हिसार पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि एयरपोर्ट को मूर्त रूप देना हमारा सपना था और वो आज पूरा हो चुका है। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उस कंपनी के साथ एमओयू पर साइन कर दिए हैं, जिस कंपनी को हवाई जहाज उड़ाने हैं। उन्होंने कहा कि फीस भी भर दी गई है और जैसे ही लाइसेंस मिलेगा, यहां से हवाई जहाज उड़ने शुरू हो जाएंगे।

Tags: CM Nayab Sainiharayana newsHisar Newsmaharaja agrasen international airport hisar
Previous Post

कांग्रेस की झूठ को बिकने नही देंगे भाजपा कार्यकर्ता : नायब सैनी

Next Post

आपकी जीभ के साथ भी होते हैं हादसे, तो करें ये उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
P Chidambaram-Raghav Chaddha
पंजाब

राघव चड्ढा के वोटर लिस्ट से नाम कटने पर चिदंबरम का तंज, बोले- ‘वे अकेले नहीं हैं’

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
IndiGo aircraft collides with a pole in Srinagar.
जम्मू कश्मीर

श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान

04/09/2026
Next Post
tongue

आपकी जीभ के साथ भी होते हैं हादसे, तो करें ये उपाय

यह भी पढ़ें

beauty tips

कामकाजी वुमेन के काम आएंगी ये ब्यूटी टिप्स

12/02/2025
Madalsa Chakraborty

बेहद ग्लैमरस और हॉट हैं मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा

20/10/2020
Pitru Paksha

कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत? जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां

27/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version