• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत? जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां

Writer D by Writer D
27/09/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Pitru Paksha

Pitra Dosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पितृपक्ष (Pitru Paksha) पितरों को समर्पित है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। पंचांग के अनुसार पितृपक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से होती है और अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर इसका समापन होता है। पितृपक्ष यानी श्राद्ध का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है।

पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक याद करके उनका श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृपक्ष में पितरों को तर्पण देने और श्राद्ध कर्म करने से उनको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दौरान न केवल पितरों की मुक्ति के लिए श्राद्ध किया जाता है, बल्कि उनके प्रति अपना सम्मान प्रकट करने के लिए भी किया जाता है।

पितृपक्ष (Pitru Paksha) में श्रद्धा पूर्वक अपने पूर्वजों को जल देने का विधान है। ऐसे में चलिए जानते हैं तर्पण विधि, नियम, सामग्री के बारे में…

कब से शुरू हो रहा है पितृपक्ष (Pitru Paksha)

पितृपक्ष की शुरुआत इस साल 29 सितंबर 2023 से हो रही है। इसका समापन 14 अक्टूबर को होगा।

दिनांक दिन                तिथि/श्राद्ध

29 सितंबर 2023     शुक्रवार  पूर्णिमा श्राद्ध

29 सितंबर 2023      शुक्रवार  प्रतिपदा श्राद्ध

30 सितंबर 2023       शनिवार द्वितीया श्राद्ध

01 अक्टूबर 2023       रविवार  तृतीया श्राद्ध

02 अक्टूबर 2023       सोमवार चतुर्थी श्राद्ध

03 अक्टूबर 2023       मंगलवार पंचमी श्राद्ध

04 अक्टूबर 2023       बुधवार  षष्ठी श्राद्ध

05 अक्टूबर 2023       गुरुवार  सप्तमी श्राद्ध

06 अक्टूबर 2023       शुक्रवार  अष्टमी श्राद्ध

07 अक्टूबर 2023       शनिवार नवमी श्राद्ध

08 अक्टूबर 2023       रविवार  दशमी श्राद्ध

09 अक्टूबर 2023       सोमवार एकादशी श्राद्ध

11 अक्टूबर 2023 बुधवार  द्वादशी श्राद्ध

12 अक्टूबर 2023       गुरुवार  त्रयोदशी श्राद्ध

13 अक्टूबर 2023       शुक्रवार  चतुर्दशी श्राद्ध

14 अक्टूबर 2023       शनिवार सर्व पितृ अमावस्या

पितृपक्ष (Pitru Paksha) में तर्पण विधि

पितृपक्ष के दौरान प्रतिदिन पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। तर्पण के लिए आपको कुश, अक्षत्, जौ और काला तिल का उपयोग करना चाहिए। तर्पण करने के बाद पितरों से प्रार्थना करें और गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

पितृपक्ष (Pitru Paksha) में श्राद्ध कर्म करने वाले लोग बरतें ये सावधानी

पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए जो भी श्राद्ध कर्म करते हैं, उन्हें इस दौरान बाल और दाढ़ी नहीं कटवाना चाहिए। साथ ही इन दिनों में घर पर सात्विक भोजन ही बनाना चाहिए। तामसिक भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

पितृपक्ष (Pitru Paksha) का महत्व

कहा जाता है कि पूर्वजों की तीन पीढ़ियों की आत्माएं पितृलोक में निवास करती हैं। पितृलोक स्वर्ग और पृथ्वी के बीच का स्थान माना जाता है। यह क्षेत्र मृत्यु के देवता यम द्वारा शासित है, जो एक मरते हुए व्यक्ति की आत्मा को पृथ्वी से पितृलोक तक ले जाता है। ऐसे में जब आप पितृपक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करते हैं तो पितरों को मुक्ति मिलती है और वे स्वर्ग लोग में चले जाते हैं।

Tags: pitru pakshaPitru Paksha 2023Pitru Paksha datePitru Paksha importancePitru Paksha mantrapitru paksha vidhi
Previous Post

अक्टूबर में मनाएं जाएंगे ये बड़े त्योहार, नोट कर लें व्रत-उत्सवों की लिस्ट

Next Post

प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तेज रफ्तार ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

Writer D

Writer D

Related Posts

Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Desi Ghee
फैशन/शैली

इस घी के ये फायदे जानकर चौंक जायेंगे आप

18/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी के हरियाणवी लहजे के कायल हुए जींदवासी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

17/07/2026
Next Post
Train

प्लेटफॉर्म पर चढ़ी तेज रफ्तार ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़

यह भी पढ़ें

Nails

इन दिनों में भूलकर भी न काटें नाखून, घर में आती है दरिद्रता

18/11/2025
CM Dhami

अर्धसैनिक बल के जवान वीरता, साहस और देशभक्ति के प्रतीक: मुख्यमंत्री

03/12/2025
The entire family was found dead

बिजली के करंट की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत, लाइनमैन झुलसा

01/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version