• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा: राहुल गांधी

Writer D by Writer D
23/06/2024
in राजनीति, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कांग्रेस ने NEET-PG की परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद शनिवार को सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके इर्द-गिर्द के लोगों की अक्षमता के कारण ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब कोई परीक्षा रद्द नहीं होती हो। NEET-PG परीक्षा से जुड़े विवाद के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि नीट-पीजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है और नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अब NEET PG भी स्थगित! यह नरेंद्र मोदी के राज में बर्बाद हो चुकी शिक्षा व्यवस्था का एक और दुर्भाग्यपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने आगे का कि बीजेपी राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं।

नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि अब यह साफ है कि हर बार चुपचाप तमाशा देखने वाले प्रधानमंत्री मोदी पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं। नरेंद्र मोदी की अक्षम सरकार छात्रों के भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है। हमें देश के भविष्य को उससे बचाना ही होगा।

परीक्षा की मजबूती का आकलन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता पर हाल में लगे आरोपों के मद्देनजर एहतियाती के तौर पर 23 जून को होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।

जानिए कौन हैं IAS प्रदीप सिंह खरोला? जिन्हें मिली NTA की कमान

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) की प्रक्रिया की मजबूती का गहन मूल्यांकन करने का निर्णय लिया है।

नई तारीख की घोषणा जल्द

मंत्रालय ने कहा कि इसलिए, एहतियाती उपाय के तौर पर 23 जून, 2024 को होने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इस परीक्षा की नई तारीख की जल्द ही घोषणा की जाएगी। मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

Tags: congressdelhi newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

जानिए कौन हैं IAS प्रदीप सिंह खरोला? जिन्हें मिली NTA की कमान

Next Post

पैट कमिन्स ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

इस पार्टी के लिए धर्म का सीधा मतलब धन कमाना… अखिलेश ने भाजपा पर बोला तीखा हमला

17/06/2026
Bhajanlal Sharma
राजनीति

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

17/06/2026
TMC's temporary headquarters locked
पश्चिम बंगाल

TMC के अस्थायी मुख्यालय पर लगा ताला, पूर्व विधायक के बैंक खाते भी फ्रीज

17/06/2026
CM Yogi
Main Slider

मुहर्रम मातम का अवसर है, शक्ति प्रदर्शन का नहीं, CM योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

17/06/2026
Former BJP district panchayat vice president burnt alive in car
Main Slider

छत्तीसगढ़: कोरिया में भाजपा के पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष को कार में जिंदा जलाया ,भाई की भी मौत

17/06/2026
Next Post
Pat Cummins

पैट कमिन्स ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा

यह भी पढ़ें

Varanasi Road Accident

भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत, तीन साल का मासूम घायल

04/10/2023
Four children drowned in the pond

दिल्ली में जलभराव बना जानलेवा, बारिश के पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

14/07/2023
CM Jagan Mohan meets PM Modi CM जगनमोहन ने की PM मोदी से मुलाकात:

आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन ने की PM मोदी से मुलाकात: राज्य के लंबित मुद्दों पर की चर्चा

06/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version