• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है : अखिलेश

Writer D by Writer D
29/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गए हैं।

उन्होने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री के बहुचर्चित बयान ‘ठोक दो‘ के अनुपालन में कभी पुलिस तो कभी जनता एक दूसरे को ठोक रही है। इस अव्यवस्था ने अराजकता का माहौल बना दिया है और लोगों की जिंदगी असुरक्षित हो गई है।

उन्होने कहा कि कन्नौज में होली के पावन पर्व पर रूपए मांगने पर भाजपा विधायक के बेटे ने मजदूर को बंदूक की बट से पीटकर अधमरा कर दिया। गरीब आदमी अपनी आवाज उठाए और अपना हक मांगे तो भाजपा नेता को यह नागवार गुजरता है। भाजपाई सत्तामद में अंधे हो गए हैं।

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की तबीयत में सुधार, रांची वापस लाने की तैयारी में जुटा जेल प्रशासन

श्री यादव ने कहा कि मथुरा में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों को पीट दिया। आए दिन भाजपाई खाकी की शान तार-तार करते रहते हैं। कई अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं घटी हैं जिसमें अंततः पुलिस वालों को ही दण्डित होना पड़ा। भाजपा की सरकार आने के बाद सन् 2017 से पुलिस कर्मियों की हत्या का दौर जारी है। आगरा में एक एसआई की मौत अभी भूली नहीं है।

पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। निर्दोषों के फर्जी एनकाउण्टर की कई घटनाएं घट चुकी हैं। मानवाधिकार आयोग बारम्बार राज्य सरकार को नोटिसें भेजता रहता है। पर सरकार उन पर गूंगी बहरी बन जाती है। अभी आजमगढ़ निवासी जियाउद्दीन की पुलिस हिरासत में मौत हुई है। कुछ मामलों में तो पुलिस कर्मियों को इस सम्बंध में सजा भी हो चुकी है।

UP STF के ASP राजेश सिंह का ब्रेन हेमरेज से निधन, अधिकारियों ने जताया शोक

उन्होने कहा कि आज जो हालात हैं उनमें प्रदेश में किसी की भी इज्जत या जान माल सुरक्षित नहीं रह गया है। आए दिन हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं होती है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म में कमी नहीं हो रही है। कितनी ही बेटियों ने छेड़छाड़ और पुलिस की लापरवाही से तंग आकर आत्महत्या तक कर ली है। बंदिशों के बावजूद तेजाब के हमले हो रहे हैं। भाजपा राज में किसी गरीब, किसान, मजदूर की सुनवाई नहीं होती है। भाजपा विज्ञापनों में अपनी छवि दर्शाकर जनता को वास्तविक दशा के बारे में भ्रमित नहीं कर सकती हैं।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

पांच राज्यों में बनेगी भाजपा की सरकार : मुकेश राजपूत

Next Post

यादव लैंड सैफई में आज मनेगी फूलों की होली, त्यौहार में शामिल होंगे अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सपा को 2027 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से झटक देगी : केशव मौर्य

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

CM योगी ने यूपी का स्टार्टअप मिशन किया लॉन्च, 107 स्टार्टअप्स को 3.42 करोड़ की मदद

27/08/2026
India steps in to help amidst the devastation in Nepal.
Main Slider

नेपाल की तबाही में भारत बना मददगार, 10 टन राहत सामग्री और दवाएं भेजीं

27/08/2026
CM Yogi
Main Slider

नेपाल में बाढ़ प्रभावित यूपी के नागरिकों की मदद के लिए योगी सरकार सक्रिय

27/08/2026
Trainer aircraft crashes in Kanpur; both pilots killed.
उत्तर प्रदेश

आसमान से खेत में आ गिरा ट्रेनिंग विमान, कानपुर में दो ट्रेनी पायलटों की मौत

27/08/2026
Next Post
akhilesh yadav

यादव लैंड सैफई में आज मनेगी फूलों की होली, त्यौहार में शामिल होंगे अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

अदिति सिंह

अदिति सिंह पर दादी ने लगाया आरोप, कहा- पैतृक संपत्ति हड़पना चाहती हैं पोती

27/08/2020
Bakrid

जानें क्यों मनाते हैं बकरीद, कैसे हुईं कुर्बानी देने की शुरुआत

09/07/2022

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

03/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version