• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को फिर घोषित किया उत्तराधिकारी, राष्ट्रीय संयोजक का पद भी किया बहाल

Writer D by Writer D
23/06/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Mayawati, Aakash Anand

Mayawati, Akash Anand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मायावती (Mayawati) ने अपने भतीजे आकाश आनंद को एक बार फिर अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया है। उन्हें दोबारा बहुजन समाज पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक भी बना दिया गया है। एक दिन पहले ही आकाश को उत्तराखंड उपचुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक बनाया गया था। उनका नाम लिस्ट में मायावती के बाद दूसरे नंबर पर था।

मायावती (Mayawati) ने रविवार को लखनऊ में बसपा के सभी प्रदेश प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें आकाश आनंद भी मौजूद थे। बैठक के दौरान आकाश आनंद ने बुआ मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भतीजे के सिर पर प्यार से हाथ रखकर दुलारा और पीठ थपथपाई।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान मायावती (Mayawati) ने अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को ‘अपरिपक्‍व’ बताकर पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया था। साथ ही उन्हें परिपक्व होने तक अपना उत्तराधिकारी बनाने से भी मना कर दिया था। दरअसल, लोकसभा चुनाव के दौरान आकाश आनंद बसपा की कई सार्वजनिक रैलियों में काफी अक्रामक नजर आए। उनके कुछ भाषणों की काफी चर्चा हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने विरोधियों पर तीखी टिप्पणियां की थीं।

आकाश को संयमित रहने की हिदायत

आकाश को नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाने की तैयारी मायावती (Mayawati) ने तकरीबन हफ्ते पर पहले ही कर ली थी। 16 जून को आकाश लखनऊ आए थे, जहां सभी पुरानी बातों को लेकर मायावती ने उनसे चर्चा की। बसपा सुप्रीमो ने आकाश को ज्यादा संयमित रहने की हिदायत दी है।

बसपा के वरिष्ठ नेता लाल जी मेधनकर ने बताया कि बैठक में मायावती (Mayawati) ने कहा, ‘पार्टी कार्यकर्ताओं की अनुशासनहीनता की वजह से आकाश आनंद को बहुत झेलना पड़ा, आप लोगों ने कई जगह उन्हें सही से भाषण नहीं देने दिया’।

यूपी में तेज हवाओं के साथ जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, तेज बारिश का अलर्ट

माना जा रहा है कि बसपा की नजर 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर है। दो साल पहले आकाश को पार्टी में अहम जिम्मेदारी सौंपकर मायावती ने उन्हें यूपी चुनाव से पहले तैयारी का पर्याप्त मौका दिया है।

Tags: Akash AnandLucknow Newsmayawatiup news
Previous Post

यूपी में तेज हवाओं के साथ जल्द होगी मॉनसून की एंट्री, तेज बारिश का अलर्ट

Next Post

क्रेडिट कार्ड से भरते हैं बिल, तो हो जाएं सावधान…, 1 जुलाई से लागू होगा बड़ा बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

हारेंगे तो क्या आरोप लगाएंगे, अभी से स्क्रिप्ट तैयार’, केशव मौर्य का विपक्ष पर वार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार साल में 60 से 90 देशों तक पहुंचा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही यूपी के शहर, पेयजल-सीवरेज परियोजनाओं को मिली रफ्तार

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा पर योगी सरकार का पूरा फोकस, अभेद्य दुर्ग बना इंटरनेशनल ट्रेड शो

25/09/2026
Next Post
July

क्रेडिट कार्ड से भरते हैं बिल, तो हो जाएं सावधान..., 1 जुलाई से लागू होगा बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मतदाताओं ने योगी को दिलाया विश्वास-मैनपुरी अब ‘आपके पास’

02/05/2024
akhilesh yadav

भाजपाई अपने ही बिछाये झूठ के जाल में फँस गये हैं : अखिलेश

25/05/2021
Chaitra Navratri

नवरात्रि में घर ले आएं ये चीजें, नहीं होगी धन की कमी

23/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version