• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संकष्टी चतुर्थी के दिन इस विधि से करें बप्पा की पूजा, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Writer D by Writer D
25/06/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Sankashti Chaturthi

Sankashti Chaturthi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिंदू धर्म में हर महीने आने वाली चतुर्थी पर भगवान गणेश के निमित्त व्रत रखा जाता है। चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा की जाती है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) संकटों को हरने वाली मानी जाती है। इस व्रत को करने से भी कष्टों से मुक्ति मिल जाती है।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) भगवान गणेश को समर्पित महत्वपूर्ण त्योहार है। एक महीने में दो बार चतुर्थी आती है। एक कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में। आइए, जानते हैं कि इस बार संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा किस तरह करनी चाहिए।

कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) 2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 25 जून को रात 1 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 25 जून को रात 11 बजकर 10 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी 25 जून को मनाई जाएगी।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) के दिन चंद्रोदय रात 10.27 बजे के बाद ही होगा। संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्र अर्घ्य के बिना पूरा नहीं माना जाता है।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) पूजा विधि

– संकष्टी चतुर्थी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
– अपने घर के मंदिर को अच्छी तरह साफ करें।
– भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें और उन्हें फूल, फल, मिठाई चढ़ाएं।
– शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
– चतुर्थी के दिन गणेश चतुर्थी स्तोत्र या फिर गणेश मंत्र का पाठ करना चाहिए।
– धूपबत्ती जलाएं और आरती करें।
– गणेश जी को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग जरूर लगाएं।
– अंत में भगवान गणेश से अपनी मनोकामना कहें।

संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) महत्व

ऐसा माना जाता है कि संकष्टी चतुर्थी (Sankashti Chaturthi) के दिन गणपति बप्पा की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सभी समस्याओं से मुक्ति मिलती है। संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा करते समय सच्चे मन से गणेश चालीसा का पाठ किया जाए, तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

Tags: sankashti chaturthi
Previous Post

होटल इंडस्ट्री के विकास लिए प्रदेश में अनुकूल अवसर: सीएम योगी

Next Post

Aaj Ka Rashifal 25 June: इनका पत्नी से होगा विवाद, पढ़े आज का राशिफल

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
Horoscope

Aaj Ka Rashifal 25 June: इनका पत्नी से होगा विवाद, पढ़े आज का राशिफल

यह भी पढ़ें

कृष्णा अभिषेक मामा गोविंदा

नेपोटिज्म मामले पर भड़के कृष्णा अभिषेक, बोले- गोविंदा का भांजा हूं, लेकिन वह नहीं आते मेरा लिए काम करने

11/08/2020
प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राइमेस्टर

प्रेग्नेंसी के सेकेंड ट्राइमेस्टर में होने वाले बदलावों से न हों परेशान

21/08/2021
CM Nayab Singh Saini

महिलाओं को हर माह मिलेंगे 2100 रुपये, हरियाणा में पेश हुआ 2.05 लाख करोड़ का बजट

17/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version