• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिजली विभाग के मॉर्डनाइजेशन की तैयारी में योगी सरकार, खर्च करेगी 43 हजार करोड़ रुपये

Writer D by Writer D
26/06/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बिजली (Electricity) व्यवस्था को विस्तार देने और इसके मॉर्डनाइजेशन के लिए सरकार 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने की तैयारी में है। इसके अंतर्गत मीटर से लेकर फीडर तक को अत्याधुनिक स्वरूप देने की कवायद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने हाल ही में बिजली विभाग (Electricity Department) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस संबंध में एक विस्तृत प्रेजेंटेशन का अवलोकन भी किया है। इसमें राज्य के सभी 5 डिस्कॉम के लिए अलग-अलग फंड आवंटन का प्रस्ताव है। सरकार सर्वाधिक 12 हजार करोड़ रुपए से अधिक का खर्च दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पर करेगी। वहीं, इसके अलावा वाराणसी जिले के लिए अलग से 1309 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू हो चुकी हैं।

किस डिस्कॉम के लिए कितनी धनराशि का प्रस्ताव

प्रदेश के सभी पांच डिस्काम की बात करें तो पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए 8759.87 करोड़ रुपए से कायाकल्प की तैयारी है, इसके लिए यूपी डिस्कॉम की ओर से आरईसी में डीपीआर भी सबमिट किया जा चुका है। वहीं मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के लिए 10146 करोड़ रुपए, दक्षिणांचल के लिए 12300 करोड़ रुपए, पश्चिमांचल के लिए 10563 करोड़ रुपए और केस्को के लिए 1198 करोड़ रुपये सहित कुल 42968.55 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है।

रामपथ के गड्ढों और जल भराव का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

यही नहीं इसके अलावा 29619 करोड़ रुपए से स्मार्ट मीटर के कार्य को भी तेजी से पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दे चुके हैं। साथ ही पूर्वांचल, मध्यांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के अंतर्गत ढाई लाख से अधिक घरों के विद्युतिकरण के लिए 917 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं।

वाराणसी, नोएडा, अयोध्या और कानपुर पर विशेष नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बिजली (Electricity) व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए 1309 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत स्मार्ट डिस्ट्रिब्यूशन प्रॉसेस पर 307.70 करोड़ रुपए, इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के अंडरग्राउंडिंग प्रक्रिया पर 513.58 करोड़ रुपए और मॉर्डनाइजेशन एवं विस्तारीकरण के लिए 488.10 करोड़ रुपए खर्च किये जा रहे हैं।

इसके अलावा नोएडा के लिए 1535 करोड़ रुपए, अयोध्या के लिए 1200 करोड़ रुपए और कानपुर के लिए 823 करोड़ रुपए से बिजली (Electricity)  व्यवस्था के आधुनिकीकरण की तैयारी है। योगी सरकार प्रदेश के 33/11 केवी के सबस्टेशनों में मौजूद 10 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर को भी अपग्रेड करके 20 एमवीए का करने की तैयारी में है।

Tags: ELECTRICITY DEPARTMENTup newsuppclurja vibhagYogi News
Previous Post

रामपथ के गड्ढों और जल भराव का मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान

Next Post

आग लगने पर कुआँ खोदने वाली प्रवृत्ति नहीं चलेगी : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
AK Sharma

आग लगने पर कुआँ खोदने वाली प्रवृत्ति नहीं चलेगी : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

ankita vicky

अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड से कहा- ‘खुल्लम खुला प्यार करेंगे हम दोनों’

20/11/2020
Bigg Boss fame Rubina Dilak reveals 5 ways to beat Corona

बिग बॉस फेम रुबीना दिलैक ने बताए कोरोना को मात देने के 5 तरीके

19/05/2021
Novak Djokovic

36 साल के जोकोविच विम्बलडन जीतकर रचेंगे नया इतिहास, अल्कारेज से होगा मुकाबला

13/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version