• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जुलाई में ये ग्रह करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों के लिए होगा अनलकी

Writer D by Writer D
30/06/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Grah Gochar in July

Grah Gochar in July

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जुलाई का महीना जल्द शुरू होने वाला है। हर महीने कई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसा माना जाता है कि हर ग्रह एक निश्चित समय पर ही अपनी राशि बदलते हैं। सभी 12 राशियों पर इसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

ऐसे में जुलाई माह में चार बड़े ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। ये ग्रह कुछ राशियों के लिए लकी साबित होने वाला है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार आइए, जानते हैं कि जुलाई माह में कौन-से ग्रह अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

जुलाई माह में ग्रह गोचर (Grah Gochar)

शुक्र ग्रह गोचर (Shukra Grah Gochar)

7 जुलाई 2024 को शुक्र प्रातः 4:40 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह को सुख, समृद्धि, वाणी, सौंदर्य और धन का कारक माना जाता है। इस ग्रह गोचर का कर्क राशि के जातक के स्वभाव पर सकारात्मक असर होने वाला है। इस राशि परिवर्तन से जातकों की घरेलू चीजों में रुचि बढ़ सकती है। इस दौरान जातक अच्छी लाइफस्टाइल जिएंगे।

इसके बाद 11 जुलाई 2024 को शुक्र कर्क राशि में उदय होंगे। यह उदय प्रातः 7:58 बजे होगा। शुक्र के उदय होने के कारण जातक के व्यक्तित्व पर विशेष प्रभाव होने वाला है। यह समय प्रेम आकर्षण आदि के लिए अच्छा रहेगा।

मंगल गृह गोचर (Mangal Grah Gochar)

मंगल ग्रह 12 जुलाई 2024 को शाम 7:13 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह को साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। यह ग्रह व्यक्ति को ऊर्जा प्रदान करता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन से व्यक्ति के व्यक्तित्व पर नकारात्मक प्रभाव होने वाला है। साथ ही इस अवधि में व्यर्थ के वाद-विवाद में जातक घिरा रहेगा और नकारात्मक ऊर्जा महसूस कर सकता है।

सूर्य ग्रह गोचर (Surya Grah Gochar)

सूर्य 16 जुलाई 2024 को प्रातः 11:28 बजे चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश कर्क संक्रांति कहलाता है। कर्क राशि जल तत्व की राशि भी मानी जाती है। बता दें कि इसी दिन सूर्य दक्षिणायन होंगे। यह एक शुभ योग है।

बुध गृह गोचर (Budh Grah Gochar)

दिनांक 19 जुलाई 2024 को रात 08 बजकर 49 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश एक अच्छा योग है। मिथुन राशि के जातक इस दौरान ऊर्जावान महसूस करेंगे। साथ ही इस दौरान जीवन में सकारात्मकता आएगी। विवाह से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। सरकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त हो सकता है।

लक्ष्मी नारायण योग

31 जुलाई 2024 को दोपहर 2.39 मिनट पर शुक्र ग्रह, सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे। इस दौरान सिंह राशि में पहले से ही मौजूद बुध ग्रह से सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। साथ ही लक्ष्मी नारायण नामक राजयोग भी बनेगा। इस योग के प्रभाव से जातक को अपार सफलता मिलेगी। बुद्धि, मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इस दौरान जातक की बुद्धि तीव्र होगी।

Tags: AstrologyAstrology tips
Previous Post

61 दिन बाद फिर शुरू हुए सभी मांगलिक कार्य, जानें कब तक कर सकेंगे शुभ कार्य

Next Post

LPG, सिम कार्ड… समेत इन चीजों में हुए बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
फैशन/शैली

कामकाजी महिलाएं अपनाएं ये मेकअप टिप्स, लाइफ हो जाएगी आसान

21/07/2026
Shoes
धर्म

कलेश का माहौल बनाती हैं जूतों से जुड़ी ये गलतियां, रहें बचकर

21/07/2026
Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Plants
धर्म

इस तरह पौधे लगाकर दूर करें अपनी परेशानियां

21/07/2026
Next Post
July

LPG, सिम कार्ड... समेत इन चीजों में हुए बड़े बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

यह भी पढ़ें

Ranveer Singh

स्वर्ण मंदिर में रणवीर सिंह ने टेका माथा, लिया आशीर्वाद

24/11/2024
Arvind Kejriwal

गिरफ्तारी के बाद पहली बार केजरीवाल को दी गई इंसुलिन, 320 तक पहुंचा शुगर लेवेल

23/04/2024
Shani Jayanti

आज से वक्री हुए शनि, इन उपायों से पाएं साढ़ेसाती में राहत

05/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version