• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गिरफ्तारी के बाद पहली बार केजरीवाल को दी गई इंसुलिन, 320 तक पहुंचा शुगर लेवेल

Writer D by Writer D
23/04/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कथित दिल्ली शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को तिहाड़ में गिरफ्तारी के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई है। बताया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था, जिसके बाद उन्हें इंसुलिन दी गई। केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक चला गया था और इस वजह से ईडी की गिरफ्तारी के बाद पहली बार जेल में उन्हें इंसुलिन दी गई है।

तिहाड़ जेल के सूत्रों का कहना है हम शुरू से कहते आए हैं। तिहाड़ के अधिकारी और आम आदमी पार्टी के कहने से नहीं बल्कि डॉक्टर्स के सजेशन से इन्सुलिन और दवाइयां दी जाती हैं। कल डॉक्टर्स को लगा इन्सुलिन देनी चाहिए तो डॉक्टर्स ने दी हैं।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की हेल्थ को लेकर सियासत

बता दें कि इससे पहले तिहाड़ जेल में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को इंसुलिन न दिए जाने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं ने प्रदर्शन किया था। पार्टी कार्यकर्ता तिहाड़ के बाहर इंसुलिन की खुराक लेकर जेल प्रशासन के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए थे। AAP नेताओं ने तिहाड़ जेल अधिकारियों से केजरीवाल को इंसुलिन उपलब्ध कराने को कहा था।

‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है और I am not a Terrorist…’, तिहाड़ से सीएम ने भेजा संदेश

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को तिहाड़ जेल के अंदर ‘धीमी मौत’ की ओर धकेला जा रहा है। पार्टी ने सवाल उठाया था कि अधिकारी उन्हें इंसुलिन देने से क्यों मना कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस दावे को खारिज कर दिया था। उन्होंने केजरीवाल के आहार और इंसुलिन की जरूरत पर जेल अधिकारियों की रिपोर्ट का हवाला दिया था।

‘आप’ ने इंसुलिन को बताया हनुमान का आशीर्वाद

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को मिले इंसुलिन को हनुमान का आशीर्वाद बताया। पार्टी के एक्स हैंडल पर लिखा गया, ‘बजरंग बली की जय। आखिरकार BJP और उसके जेल प्रशासन को सद्बुद्धि आई और उन्होंने CM केजरीवाल को जेल में इंसुलिन दी। CM केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंच गया था। ये भगवान हनुमान के आशीर्वाद और दिल्लीवालों के संघर्ष से ही मुमकिन हो पाया है। हम लोग अपने मुख्यमंत्री तक इंसुलिन पहुंचा पाने में कामयाब हुए हैं।’

Tags: Arvind Kejriwaldelhi newsDiabetesinsulinNational newstihar jail
Previous Post

हवा में टकराए सेना के दो हेलिकॉप्टर, 10 की मौत

Next Post

MDH और Everest के कुछ मसालों पर दो देशों ने लगाया बैन, अब भारत सरकार ने दिया ये आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
जम्मू कश्मीर

बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Next Post
MDH-Everest Spices

MDH और Everest के कुछ मसालों पर दो देशों ने लगाया बैन, अब भारत सरकार ने दिया ये आदेश

यह भी पढ़ें

murder

चोर समझ साधु के वेष में आए अधेड़ की पीटकर हत्या

04/08/2022
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने मसूरी और देहरादून की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के संबंध में ली बैठक

21/09/2022
Budget 2024

बजट में 42 बार हुआ ‘टैक्स’ शब्द का इस्तेमाल, इन वर्ड्स पर भी रहा फोकस

01/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version