• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बजट में 42 बार हुआ ‘टैक्स’ शब्द का इस्तेमाल, इन वर्ड्स पर भी रहा फोकस

Writer D by Writer D
01/02/2024
in Business, Main Slider
0
Budget 2024

Nirmala Sitharaman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चुनावी साल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट (Budget) पेश कर दिया है। इस बजट में बड़ी बड़ी घोषणाएं नहीं हैं, और न ही टैक्स रिलीफ की बाट जोह रहे मिडिल क्लास के लिए कोई नई घोषणा है। लेकिन वित्त मंत्री ने पिछले 10 सालों में सरकार के काम-काज का ब्यौरा पेश किया है और उपलब्धियों की चर्चा है। निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब सरकार का फोकस 2047 तक देश को विकसित बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने जुलाई में आने वाले बजट के लिए बहुत कुछ इशारा किया है।

इस अंतरिम बजट (Budget) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 42 बार टैक्स शब्द का इस्तेमाल किया। लेकिन जब मिडिल क्लास को टैक्स के नाम पर राहत देने की बात आई तो उन्होंने परंपरा का पालन करते हुए अंतरिम बजट (Budget) में टैक्स रिलीफ की कोई चर्चा नहीं की। इसका साफ मतलब है कि अगर सरकार को टैक्स में राहत देना है तो उसके लिए मिडिल क्लास को जुलाई 2024 तक इंतजार करना होगा। अगर आम चुनाव के बाद देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनती है तो ये सरकार आगामी जुलाई में पेश किए जाने वाले पूर्ण बजट में इसकी घोषणा कर सकती है।

टैक्स रिलीफ के नाम पर वित्त मंत्री ने किया परंपरा का निर्वाह

टैक्स की चर्चा करते हुए वित्त मंत्री देश के करदाताओं को धन्यवाद दिया। निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले दस वर्षों में, प्रत्यक्ष कर (डायरेक्ट टैक्स) संग्रह तीन गुना से अधिक हो गया है और रिटर्न दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना तक बढ़ गई है। मैं करदाताओं को आश्वस्त करना चाहती हूं कि उनके योगदान का उपयोग देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए बुद्धिमानी से किया गया है। मैं करदाताओं के समर्थन की सराहना करती हूं।

वित्त मंत्री ने कहा कि जहां तक कर प्रस्तावों का सवाल है, परंपरा को ध्यान में रखते हुए, मैं टैक्सेशन से संबंधित कोई बदलाव करने का प्रस्ताव नहीं करती हूं और आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष करों और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।

Budget 2024: आयकर दाताओं को राहत नहीं, बजट में तीन रेल कॉरिडोर समेत हुए ये बड़े ऐलान

बता दें कि ये परंपरा रही है कि सरकारें आम चुनाव से पहले पेश बजट में कोई भी लोकप्रिय घोषणा नहीं करती हैं। इसी का हवाला देकर वित्त मंत्री ने टैक्स से जुड़ी कोई घोषणा नहीं की। अगर चुनाव में इस सरकार की वापसी होती है तो जुलाई में पेश होने वाले पूर्ण बजट में सरकार की ओर से टैक्स रिलीफ की घोषणा की जा सकती है।

टैक्स, पीएम और पॉलिसी पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ये बजट (Budget) भाषण टैक्स, पॉलिसी, प्रधानमंत्री, गवर्मेंट और भारत जैसे शब्दों पर फोकस रहा। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में टैक्स शब्द का प्रयोग 42 बार किया, पीएम शब्द का प्रयोग उन्होंने 42 बार किया। पॉलिसी शब्द की चर्चा उन्होंने 35 बार की। सरकार शब्द 26 बार बजट भाषण में आया। भारत शब्द का इस्तेमाल 24 बार हुआ। महिला शब्द 19 बार प्रयोग में आया। स्कीम शब्द का जिक्र 16 बार हुआ। किसान, फाइनेंस, ग्लोबल शब्द 15 बार बजट में आए।

Tags: budget 2024budget speech timefinance ministerNirmala Sitharaman
Previous Post

रेड सिग्नल पार कर गई शिवगंगा एक्सप्रेस, रेलवे विभाग में मचा हड़कंप; ऐसे टला बड़ा हादसा

Next Post

अयोध्या धाम से 08 शहरों के लिए शुरू हुई वायु सेवा, सीएम योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

15 अगस्त पर हर घर फहरे तिरंगा… Instagram पर पीएम मोदी ने की अपील

11/08/2026
Mayur Dixit performed *Jalabhishek* at Daksheshwar Mahadev.
Main Slider

कांवड़ मेले की सकुशल सफलता डीएम-एसएसपी ने किया गंगा पूजन, दक्षेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक

11/08/2026
Bashar al-Assad
Main Slider

पूर्व राष्ट्रपति असद को मौत की सजा, भाइयों को भी मिला मृत्युदंड

11/08/2026
Brajesh Pathak
Main Slider

राहुल गांधी पर बरसे बृजेश पाठक, बोले- छात्रों की चिंता नहीं

11/08/2026
Rohit Sharma
Main Slider

अब TV पर गदर मचाएंगे क्रिकेटर रोहित शर्मा, अपना शो लेकर आएंगे ‘हिटमैन’

11/08/2026
Next Post
CM Yogi

अयोध्या धाम से 08 शहरों के लिए शुरू हुई वायु सेवा, सीएम योगी ने किया वर्चुअली शुभारंभ

यह भी पढ़ें

Mulayam singh yadav

मुलायम सिंह यादव के कोरोना टीका लगते ही सैफई ने वैक्सीनेशन के लिए कहा- हां

08/06/2021
Haldwani

हल्द्वानी पर ‘सुप्रीम’ फैसला, 50 हजार लोगों के आशियाने पर अभी नहीं चलेगा बुलडोजर

05/01/2023

CM पुष्कर ने हिमालय यूनाइटेड मिशन की पुस्तक ‘हिमालय दिवस’ का किया विमोचन

09/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version