• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाबा साहेब की तरह हमेशा कठिन लक्ष्य लेकर चलें: मुख्य सचिव

Writer D by Writer D
16/04/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
TVSN Prasad

TVSN Prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद (TVSN Prasad) ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को उनकी जयंती (Ambedkar Jayanti) पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्य सचिव यह उनका पहला पब्लिक समारोह है और संविधान निर्माता के जयंती कार्यक्रम में शामिल होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad)  आज यहां भारत रत्न डा. बी आर अम्बेडकर के 133 वें जन्मोत्सव पर हरियाणा सिविल सचिवालय एससी/ एसटी कर्मचारी वेल्फेयर एसोसिएशन चण्डीगढ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान देवेन्द्र कल्याण, विशेष सचिव वित जयवीर आर्य, विशेष सचिव पर्सोनल एवं प्रशिक्षण प्रभजोत सिंह, विशेष सचिव कृषि विभाग डा. मुनीष नागपाल, संयुक्त सचिव तरुण पांवरिया, विशेष सचिव प्रशासन संवर्तक सिंह, सीनियर कमांडर योगेश प्रकाश सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचार व्यक्त किए।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने कहा कि यह बड़े की गर्व की बात है कि बाबा साहेब कोलम्बिया विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले देश के पहले व्यक्ति थे। लन्दन में अर्थशास़्त्र की डिग्री हासिल करते समय जिस आवास में वे रहे उसे स्मारक स्थल बनाया गया है। बाबा साहेब ने संविधान द्वारा भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश का दर्जा दिलवाया।

उन्होंने (TVSN Prasad)  कहा कि बाबा साहेब के “शिक्षित बनो” आचरण को आदर्श मानते हुए सरकारी कर्मचारियों के प्रोफेशनल स्किल को अपग्रेड किया जाएगा ताकि प्रदेश का कर्मचारी सबसे अधिक निपुण होकर बेहतर ढंग से जनता की सेवा कर उनके आदर्शों पर खरा उतर सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार प्रदेश के कर्मचारियों को सबसे अधिक निपुण और कामयाब होने का खिताब हासिल होगा। इसके अलावा बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज को एक सूत्र में पिरोते हुए सामाजिक समरसता और सदाचार पर बल दिया जाएगा।

मुख्य सचिव (TVSN Prasad) ने कर्मचारियों को सरकार की रीढ बताते हुए कहा कि अगर कर्मचारी एकजुट होकर टीम भावना से जनता की सेवा करें तो प्रदेश का चहुँमुखी विकास सुनिश्चित होगा और देशभर में हरियाणा का और अधिक गौरव बढेगा। वह हमारे लिए बड़ा ही प्रतिष्ठा और गौरवमय क्षण होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्य के लिए किसी भी समय बेझिझक निर्भय होकर उनसे मिल सकते हैं। इसके लिए उनके द्वार सदैव खुले है।

प्रसाद (TVSN Prasad) ने कहा कि बाबा साहेब की तरह हमेशा कठिन लक्ष्य लेकर चलना चाहिए तभी हम हर बाधाओं को पार करते हुए वांछित मुकाम हासिल कर सकते है। बाबा साहेब ने कठिन परिस्थितियों में देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में कार्य किया। इसलिए शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए हमें उच्च शिक्षित होने के साथ साथ अन्य युवाओं को भी शिक्षित करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों को अष्टमी की बधाई दी।

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान दीपेन्द्र मलिक, महासचिव मैनपाल सिहाग, आल इंडिया अम्बेडकर महासभा चण्डीगढ के प्रधान सत्यवान सरोहा, चेयरमैन सत्येन्द्र प्रदीप, सुरेश दहिया, नरेश नरवाल, डा. नरेन्द्र, मंजीत कौर, निधि, चरणजीत कौर, धमेन्द्र्र सिहं, सुरेश मोरका, हरिकिशन शर्मा, कर्मबीर बरवाल सहित सैंकड़ो की सख्या में कर्मचारी एवं अधिकरी मौजूद रहे।

Tags: Ambedkar Jayantiharayna newsNational newsTVSN Prasad
Previous Post

सीएम भजनलाल शर्मा की मां गोमती देवी ऑक्सीजन सपोर्ट पर, आईसीयू में भर्ती

Next Post

पश्चिम की हवा से होगा भाजपा का सूपड़ा साफ: अखिलेश यादव

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
राष्ट्रीय

हरियाणा में अग्निवीरों के लिए नौकरी की तैयारी, CM नायब सैनी के निर्देश— ‘आते ही थमाए जाएं जॉइनिंग लेटर’

26/10/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

पश्चिम की हवा से होगा भाजपा का सूपड़ा साफ: अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Tractor-Bus Collision

आपस में टकराई दो तेज रफ्तार बाइक, दो की मौत

04/11/2021
CM Dhami met JP Nadda

सीएम धामी ने नड्डा से की भेंट, चारधाम यात्रा के लिए किया आमंत्रित

11/03/2023
Lumpy Virus

लंपी वायरस पर योगी का वार

02/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version