• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लंपी वायरस पर योगी का वार

Writer D by Writer D
02/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lumpy Virus

Lumpy Virus

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पालतू पशु खासकर गायों में फैल रहे लंपी वायरस (Lumpi Virus) की रोकथाम के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) तमाम उपाय कर रही है। इसके तहत वायरस से प्रभावित जनपदों में 17 लाख 50 हजार से अधिक टीके उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, बायो फेंसिंग के लिए रिंग वैक्सीनेशन (Ring Vaccination) की शुरुआत कर दी गई है।

उधर, प्रदेश सरकार ने 7 मंडलों में सीनियर नोडल अधिकारियों को तैनात करने का फैसला किया है। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को मंडलों में भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद ये अधिकारी 4 सितंबर तक मुख्यमंत्री को पूरी रिपोर्ट सौपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री योगी वायरस (Lumpi Virus) के खिलाफ अभियान में नई रणनीति पर फैसला लेंगे। दरअसल प्रदेश के 21 जिलों में 25 गो आश्रय केंद्र हैं। इन गो आश्रय केंद्रों में हजारों गाय हैं। सरकार इन गायों को लंपी वायरस से बचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

जिलों में बनाए गए कंट्रोल रूम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में लंपी वायरस (Lumpi Virus) से बचाने के लिए पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने जिस तरह से कोविड काल में कोविड कंमाड सेंटर बनाया था, कुछ उसी तर्ज पर लंपी वायरस (Lumpi Virus) से बचाव के लिए कई जिलों में कंट्रोल रुम बनाया गया है। ये कंट्रोल रूम लगातार 24 घंटे काम कर रहे हैं। यहां लंपी वायरस की मॉनीटरिंग की जा रही है। कंट्रोल रूम में वायरस के प्रभाव और संक्रमण के प्रसार पर नजर रखी जा रही है।

ड्रग माफिया के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

गायों पर सबसे ज्यादा असर

लंपी वायरस संक्रमण (Lumpi Virus) की सबसे ज्यादा शिकार गायें हो रही हैं। भैंसो में इसका संक्रमण न के बराबर है। इस वायरस से संक्रमित पशुओं के नाक और मुंह से पानी व लार गिरने लगती है। तेज बुखार होता है और ऐसे जानवर भोजन छोड़ देते है। ऐसे पशुओं की चमड़ी के नीचे पहले छोटे-छोटे दाने निकलना शुरु हो जाते हैं। यह दाने घाव में बदल जाते हैं। यह अधिकतर मवेशियों के मुंह और गर्दन के पास पाए जाते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी रोकथाम और उपचार को लेकर दिशा निर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। पशुओं के हाट/मेले पर रोक समेत कई उपाय किये गये हैं।

Tags: Lumpi VirusLumpi Virus casesLumpi Virus in upYogi News
Previous Post

ड्रग माफिया के अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

Next Post

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7973 अभ्यर्थी सफल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शन

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा में नए चेहरों की एंट्री, अखिलेश बोले- पूरब से पश्चिम तक हलचल

26/10/2026
Next Post
Bihar Police

बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, 7973 अभ्यर्थी सफल

यह भी पढ़ें

madan kaushik

सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से जनसेवा जारी : मदन कौशिक

01/06/2021
Misa Bharti

इंडिया अलायंस की सरकार बनी तो पीएम से लेकर भाजपा के सभी नेता जेल के अंदर होंगे: मीसा

11/04/2024
बकरीद

वाराणसी : कोरोना काल में ईको फ्रेंडली बकरीद, बकरे की जगह कटेगा केक

01/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version