• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब यूपी के गांवों को नहीं मिलेगी 24 घंटे बिजली, जानें कब होगी कटौती

Writer D by Writer D
03/07/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बीते अप्रैल से शहर से लेकर गांवों तक 24 घंटे बिजली (Electricity) देने की व्यवस्था को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने समाप्त कर दिया है। अब ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ 18 घंटे बिजली दी जाएगी, जबकि नगर पंचायतों व तहसील मुख्यालयों पर 21.30 मिनट बिजली दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में छह घंटे तथा नगर पंचायतों व तहसील मुख्यालयों पर 2.30 घंटे बिजली काटे जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। इस नए आदेश के जारी होने के साथ ही इन क्षेत्रों को अब पूर्व की रोस्टर प्रणाली की तरह ही बिजली मिलेगी।

यूपीएसएलडीसी की साइट पर जुलाई में बिजली सप्लाई (Electricity Supply) के समय के संबंध में जारी आदेश में ग्रामीण क्षेत्रों, नगर पंचायतों तथा तहसील क्षेत्रों में बिजली काटे जाने का जिक्र है। इस कटौती के साथ ही एक अप्रैल के पूर्व लागू बिजली सप्लाई की रोस्टर प्रणाली को फिर से बहाल कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री ने किया था 24 घंटे बिजली (Electricity) दिए जाने की व्यवस्था का जिक्र

उस समय भी गांवों में 6 घंटे और तहसील व नगर पंचायतों मे 2.30 घंटे बिजली काटे जाने की व्यवस्था थी। अप्रैल से जब सभी क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली (Electricity) की सप्लाई होने लगी थी तो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने समय-समय पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सरकार द्वारा 24 घंटे बिजली दिए जाने की व्यवस्था किए जाने का जिक्र किया था।

सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली (Electricity) मिलने का अधिकार

मंगलवार को गांवों, नगर पंचायतों तथा तहसील मुख्यालयों पर बिजली काटे जाने का आदेश जारी होने के साथ ही राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा है कि 24 घंटे बिजली देने के आदेश के बाद फिर से रोस्टर व्यवस्था क्यों लागू की गई। उन्होंने कहा है कि उपभोक्ता अधिकार नियम-2020 के तहत सभी विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली मिलने का अधिकार है।

यदि 24 घंटे बिजली (Electricity) नहीं मिलेगी तो हर महीने ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली कंपनियों द्वारा मुआवजा दिए जाने का कानून है। देश में कहीं भी रोस्टर व्यवस्था नहीं है, ऐसे में फिर से यूपी में रोस्टर व्यवस्था क्यों लागू की जा रही है।

सारण जिले में गंडक नदी में समाया पुल, किसी के हताहत की खबर नहीं

मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि इस आदेश को वापस कराया जाए, इससे उपभोक्ताओं के बीच गलत संदेश जाएगा।

Tags: electricity supplyLucknow NewsPower Cutup newsurja vibhag
Previous Post

सारण जिले में गंडक नदी में समाया पुल, किसी के हताहत की खबर नहीं

Next Post

पीएम मोदी टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का भविष्य

27/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मूल्यों व आदर्शों से जुड़ी है भाजपा की शून्य से शिखर तक की यात्रा : योगी

27/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
Next Post
Team India

पीएम मोदी टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

यह भी पढ़ें

swatantra dev

योगी सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए है वचनबद्ध : स्वतंत्र देव

03/03/2021
Arrested

अवैध रूप से कट्टा बनाकर तस्करी करने वाला गिरफ्तार

25/05/2022

दहेज उत्पीड़न के मामले में फरार अभियुक्त के घर फरारी की नोटिस चस्पा

13/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version