• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राहुल गांधी के दौरे से पहले मणिपुर में जबरदस्त गोलीबारी, तीन घंटे हुई फायरिंग

Writer D by Writer D
08/07/2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इंफाल। कांग्रेस सासंद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज असम और मणिपुर के दौरे पर हैं। सबसे पहले वो असम के सिलचर पहुंचे। मणिपुर के पूर्व सीएम ओकराम इबोबी सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। यहां से राहुल मणिपुर के लिए रवाना हुए। उनके मणिपुर पहुंचने से पहले जिरीबाम जिले में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। जानकारी के मुताबिक, करीब तीन घंटे तक फायरिंग होती रही।

जिरीबाम के गुलारथल इलाके में कुछ अज्ञात हमलावरों ने सोमवार तड़के करीब 3।30 बजे फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी फायरिंग की। हालांकि, इस फायरिंग में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है। फायरिंग सुबह 7 बजे तक जारी रही। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भारी संख्या सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

मणिपुर पहुंचे राहुल (Rahul Gandhi), जिरीबाम में राहत शिविर का किया दौरा

मणिपुर दौरे के दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज जिरीबाम हायर सेकेंडरी स्कूल में स्थापित राहत शिविर का दौरा किया। चुराचांदपुर और इंफाल में हिंसा प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे पीसीसी नेताओं से भी मिलेंगे। लोकसभा चुनाव में समर्थन के लिए जनता का धन्यवाद करेंगे। मणिपुर की दोनों सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई थी। यह उनका मणिपुर का तीसरा और पूर्वोत्तर में नेता प्रतिपक्ष के रूप में पहला दौरा है।

मणिपुर करीब एक साल से छिटपुट हिंसा की चपेट में है। छह जून को हिंसा की हालिया घटना हुई थी। राहुल ने लोकसभा में भी मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया था। राहुल (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी हर जगह गए लेकिन मणिपुर नहीं गए। पिछले साल 3 मई को जातीय हिंसा के बाद मणिपुर में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए थे।

‘बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में हारने वाली है…’, अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी

मणिपुर में ये हिंसा तब भड़की थी जब मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) में शामिल करने की मांग के विरोध में राज्य के पहाड़ी जिलों में आदिवासी एकजुटता मार्च आयोजित किया गया था। मणिपुर में जातीय हिंसा को शांत कराने के लिए न जाने कितने जतन किए गए पर मामला अब भी गंभीर है। आए दिन यहां गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Tags: Manipur newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

मोहन यादव का दूसरा कैबिनेट विस्तार, कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए रामनिवास रावत बने कैबिनेट मंत्री

Next Post

हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, समर्थन में पड़े 45 वोट

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत से ऊधमसिंह नगर तक विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने मंजूर किए करीब ₹6 करोड़

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

500 साल पुरानी हिलजात्रा को मिला संरक्षण का भरोसा, जाखनी के बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

24/08/2026
The ‘Sashakt Bahna Utsav’ will now begin 15 days before Raksha Bandhan.
Main Slider

अब रक्षाबंधन से 15 दिन पहले शुरू होगा ‘सशक्त बहना उत्सव’, पखवाड़े भर मिलेंगे बाजार के अवसर

24/08/2026
Women tied defense thread to CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, रक्षाबंधन पर दो दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

24/08/2026
CM Dhami
Main Slider

रोपवे की धीमी रफ्तार पर धामी नाराज, 9 नवंबर तक धरातल पर दिखे काम

24/08/2026
Next Post
JMM

हेमंत सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, समर्थन में पड़े 45 वोट

यह भी पढ़ें

arvind kejriwal

केजरीवाल का सतही आचरण

18/12/2020

खुश हूं कि अनुराग कश्यप फिल्म ‘पार्टी गर्ल्स’ डायरेक्ट कर रहे हैं- अनुज टिक्कू

01/10/2020

BJP का बड़ा ऐलान, विधानसभा चुनाव हारने वालों नहीं मिलेगा MLC का टिकट

14/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version