• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में हारने वाली है…’, अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी

Writer D by Writer D
06/07/2024
in गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को गुजरात के अहमदाबाद में श्रमिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे कहने आया हूं। इन्होंने हमारे ऑफिस पर हमला किया है, हमें डरना नहीं है। इन्होंने हमें चुनौती दिया है। चुनौती ये है कि हमें मिलकर BJP को गुजरात में हराना है। अब कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी और BJP को गुजरात में हराएगी।

नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मैंने संसद में अयोध्या के सांसद से पूछा कि BJP अयोध्या में क्यों हार गई? अयोध्या के सांसद ने कहा कि अयोध्या के लोगों से जमीनें छीनी गईं, लोगों के दुकान-घर तोड़े गए और उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम पर किसानों की जमीन ली गई, आज तक मुआवजा नहीं दिया गया। राम मंदिर के उद्घाटन में अयोध्या की जनता को नहीं बुलाया गया। इसीलिए अयोध्या की जनता गुस्से में थी और उन्होंने BJP को हरा दिया।

अयोध्या के सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी वाराणसी से नहीं, बल्कि अयोध्या से चुनाव लड़ना चाहते थे। अयोध्या में 3 बार सर्वे कराया गया, लेकिन सर्वे वालों ने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी अयोध्या से चुनाव लड़ेगें तो हार जाएंगे और उनका राजनीतिक करियर ख़त्म हो जाएगा। इसलिए नरेंद्र मोदी वाराणसी से लड़े, लेकिन वहां से भी वो जान बचाकर निकले हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘अभय मुद्रा’ ही कांग्रेस पार्टी का चिन्ह है। आपको यह चिन्ह हर धर्म में देखने को मिलेगा। इस चिन्ह का मतलब होता है- ‘डरो मत, डराओ मत’

क्या आप सोच सकते थे कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से जान बचाकर निकलेंगे?

नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि क्या आप सोच सकते थे कि अयोध्या में BJP हारेगी, नरेंद्र मोदी वाराणसी से जान बचाकर निकलेंगे। मैं आपको बता रहा हूं कि जैसे BJP अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में भी हारने जा रही है। गुजरात की जनता को सिर्फ एक काम करना है। आपको डरना नहीं है। अगर आप बिना डरे BJP से लड़ गए तो BJP सामने नहीं खड़ी हो पाएगी।

कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से लड़ी थी और देश से कहा था- डरो मत, डराओ मत

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि BJP में कोई भी नरेंद्र मोदी को नहीं चाहता है। मगर BJP के नेताओं में दम नहीं है। वो डरते हैं और ये बात मोदी के सामने नहीं बोल पाते हैं। कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों से लड़ी थी और देश से कहा था- डरो मत, डराओ मत, लेकिन RSS-BJP के लोग अंग्रेजों के साथ खड़े हो गए थे। इन्होंने हाथ जोड़कर कहा था कि हम डर गए हैं।

Tags: congress partyGujarat newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक जवान शहीद

Next Post

इस देश में लॉन्च होने वाला है ‘पॉर्न पासपोर्ट’, जानिए कैसे करता है यह काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Porn Passport

इस देश में लॉन्च होने वाला है 'पॉर्न पासपोर्ट', जानिए कैसे करता है यह काम

यह भी पढ़ें

shot to dead

घर से बुला कर प्रापर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

03/03/2021
CM Yogi

सीएम योगी ने भैया दूज तथा चित्रगुप्त जयन्ती पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

02/11/2024
श्रीनगर मुठभेड़

श्रीनगर : सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान घायल

25/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version