• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूसी सेना के लिए लड़ रहे भारतीयों की होगी वतन वापसी, पुतिन का बड़ा फैसला

Writer D by Writer D
09/07/2024
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
PM Modi-Putin

PM Modi-Putin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मॉस्को। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस समय रूस के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) से मुलाकात की। खबर है कि यूक्रेन जंग के लिए रूस की सेना में शामिल किए गए भारतीयों की अब सुरक्षित वापसी होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने सोमवार को मॉस्को पहुंचने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin)  के समक्ष यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद भारतीय सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय सेवा दे रहे हैं। इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये भारतीय वतन लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना छोड़कर स्वदेश वापसी इनके लिए मुमकिन नहीं है।

रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने कई तरह के राजनयिक प्रयास किए लेकिन रूस की ओर से किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया। ऐसे में पीएम मोदी (PM Modi) के रूस दौरे के दौरान रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी बड़ी प्राथमिकता थी।

रूस में पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर हुआ रेड कार्पेट स्वागत, पुतिन के साथ डिनर पर जाएंगे

बता दें कि रूस और यूक्रेन जंग में दो भारतीयों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी।

पुतिन (Putin)  के निमंत्रण पर रूस पहुंचे हैं पीएम मोदी (PM Modi) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) करीब पांच साल में पहली बार रूस पहुंचे हैं। यह तीसरे कार्यकाल की उनकी दूसरी विदेश यात्रा है। प्रधानमंत्री सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे मॉस्को पहुंचे थे। यहां वणुकोवो-II इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का रूस के प्रथम डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया था। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आधिकारिक बातचीत आज होगी। इससे पहले भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि मौजूदा स्थिति का हल युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता। यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी पीएम मोदी के प्रमुख एजेंडे में शामिल था।

Tags: # world newsinternational Newspm modiPutinrussian tour
Previous Post

कोहली के पब पर बेंगलुरु पुलिस का एक्शन, इस मामले में हुई FIR

Next Post

देर रात होटल राज में लगी भीषण आग, 30 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Writer D

Writer D

Related Posts

sunset
Main Slider

मां लक्ष्मी की घर में होगी एंट्री, सूर्यास्त के बाद जरूर करें ये काम

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Mukhyamantri Appreciation Award
Main Slider

127 इन्फैंट्री बटालियन को वर्ष 2025-26 का मुख्यमंत्री प्रशंसा पुरस्कार

25/04/2026
Home Guard Recruitment Exam
Main Slider

होमगार्ड भर्ती परीक्षा : पहले दिन की प्रथम पाॅली की परीक्षा सम्पन्न

25/04/2026
Next Post
Hotel Raj

देर रात होटल राज में लगी भीषण आग, 30 लोगों को किया गया रेस्क्यू

यह भी पढ़ें

‘नागिन’ ने लिए सूरज संग सात फेरे, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

27/01/2022
Dark Underarms

काले अंडरआर्म्स से पाना चाहती हैं छुटकारा

10/10/2025
Bhojpuri star Khesarilal Yadav in romantic style with Kajal Raghavani

काजल राघवानी के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखें भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version