Main Sliderउत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

‘आपातकाल’ के काले अध्याय के बारे में सदा अवगत कराता रहेगा ‘संविधान हत्या दिवस’: एके शर्मा

लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (Samvidhaan Hatya Diwas)  घोषित किए जाने की घोषणा पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे अभिनंदनीय बताया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए पीएम मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस निर्णय की जानकारी दी थी। साथ ही बताया था कि केंद्र सरकार ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

Image

Image

कैबिनेट मंत्री शर्मा (AK Sharma) ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लाखों लोगों के संघर्ष को याद करते हुए हर वर्ष दिनांक 25 जून को “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

यह दिवस आने वाली पीढ़ियों को कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा लगाये गये ‘आपातकाल’ की घोर यातनाओं और उनके द्वारा निर्दोष जनता के उत्पीड़न के काले अध्याय के बारे में सदा अवगत कराता रहेगा।

एके शर्मा ने अधिकारियों को दिया नया टास्क, कहा- इनसे वसूला जाए बिजली मूल्य

उन्होंने (AK Sharma) आगे लिखा, “संविधान हत्या दिवस” हर भारतीय नागरिक के अंदर लोकतंत्र की रक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता की अमर ज्योति को जीवित रखने का काम करेगा, ताकि कांग्रेस जैसी तानाशाही मानसिकता वाला कोई शासक भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न कर पाए।

Related Articles

Back to top button