• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बस और कार की भीषण भिड़ंत, 25 बाराती घायल; 10 की हालत गंभीर

Writer D by Writer D
13/07/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, चित्रकूट
0
Bus-Car Collision

Bus-Car Collision

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्रकूट। जनपद के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप क्षेत्र में शुक्रवार की रात बारात जा रही बस और कार की भिड़ंत (Bus-Car Collision) हो गई। टक्कर के बाद बस पलटने से उसमें बैठे 25 बाराती घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है। घायलाें में 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकबरपुर मोड़ के पास शुक्रवार देर रात बारातियों से भरी बस विपरीत दिशा से आ रही कार से टकरा (Bus-Car Collision)  कर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 60 में से लगभग 25 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया है।

बताते हैं कि बारातियों से भरी बस का अगला टायर अकबरपुर मोड़ के पास पंचर हो गया, जिससे अनियंत्रित बस सामने से आ रही कार से टकराने (Bus-Car Collision) के बाद पलट गई। यह बारात बांदा के कालिंजर से कर्वी कोतवाली अंतर्गत भंभई गांव में बुद्धि लाल प्रजापति के घर जा रही थी।

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल की बढ़ी पावर, केंद्र ने दी दिल्ली के LG जैसी शक्तियां

हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। घायलों में जितेंद्र, राजेश, शीलू, अतुल, शिवशरण, प्रदीप, सुभाष, सुरेश, विष्णु, जगदीश, लालाराम, सुरेश, सुभाष, आशीष, इंद्र कुमार, विनोद आदि शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के बाद उनके घर भेज दिया गया है। वही अन्य 10 घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

भरतपुर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि एक बारातियाें की बस की टक्कर कार से हाे गई थी। इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और रास्ता भी बाधित नहीं है। घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Tags: accident newsBus-Car CollisionChitrakoot newscrime newsroad wccidentup news
Previous Post

जम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल की बढ़ी पावर, केंद्र ने दी दिल्ली के LG जैसी शक्तियां

Next Post

36 साल के जोकोविच विम्बलडन जीतकर रचेंगे नया इतिहास, अल्कारेज से होगा मुकाबला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

जो मुकाबला नहीं कर पाए, अफवाहों के जरिए अराजकता-अव्यवस्था फैला रहेः मुख्यमंत्री

14/03/2026
181 women helplines
उत्तर प्रदेश

संकट की घड़ी में सहारा बनी 181 हेल्पलाइन, 8.42 लाख से अधिक महिलाओं को मिली मदद

14/03/2026
Keshav Prasad Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव प्रसाद मौर्य ने सम्राट अशोक के शिलालेखों की प्रतिलिपियों का किया लोकार्पण

14/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
Transfer
Main Slider

देर रात हिली प्रशासनिक कुर्सी, अभिमन्यु मांगलिक बने फतेहपुर के नए कप्तान

14/03/2026
Next Post
Novak Djokovic

36 साल के जोकोविच विम्बलडन जीतकर रचेंगे नया इतिहास, अल्कारेज से होगा मुकाबला

यह भी पढ़ें

‘नागिन’ ने लिए सूरज संग सात फेरे, सामने आई शादी की क्यूट तस्वीरें

27/01/2022
cm yogi

प्रदेश सरकार बच्चों को गुणवत्तापूर्ण बेसिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध : योगी

13/02/2021
Ramlala

रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए कराई 500 करोड़ की FD

11/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version