• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ताजमहल के ऊपर मंडराया ड्रोन, मचा हड़कंप; जांच के आदेश

Writer D by Writer D
14/07/2024
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Taj Mahal

Taj Mahal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में बेहद संवेदनशील ताजमहल (Taj Mahal) के ऊपर एक ड्रोन के उड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस समय सामने आया है जब ताज महल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित है। यह वीडियो रविवार सुबह छह बजे का है। हालांकि सुरक्षा के लिए लगे पुलिस के सीसीटीवी कैमरे में यह ड्रोन कहीं नजर नहीं आ रहा। ऐसे में आशंका है कि किसी व्यक्ति ने इस ड्रोन की एंट्री यमुना की साइड से ताज क्षेत्र में कराई है।

फिलहाल इस मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्रोन ताजमहल की मुख्य गुंबद के ऊपर उड़ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो ताजमहल (Taj Mahal) घूमने आए किसी पर्यटक ने अपने मोबाइल कैमरे से बनाई है और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। सोशल मीडिया पर अपलोड होने के कुछ घंटे के अंदर ही यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद आगरा पुलिस, पर्यटन विभाग की पुलिस और ताजमहल की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम एक्टिव हो गई हैं।

इन सभी टीमों के चुनिंदा अफसरों की एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है। यह जांच टीम ताजमहल(Taj Mahal) के आसपास के होटलों में सर्च ऑपरेशन चला कर ड्रोन उड़ने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। उधर, मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने आशंका जताई कि यह वीडियो पुराना भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि एक वीडियो ताजमहल के ऊपर उड़ने की सूचना उन्हें मिली है। इसलिए मामले की जांच के लिए एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है।

500 मीटर नो फ्लाइंग जोन

यह टीम पता करने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में ड्रोन कहां से आया। एसीपी ताज सुरक्षा के मुताबिक ताजमहल के 500 मीटर रेडियस को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वहीं आसपास के इलाके को यलो जोन घोषित गया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह निकलने के बाद से लेकर अब तक यहां लगे सभी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है, किसी कैमरे में ड्रोन को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसते नहीं देखा गया है।

दो पीठों के शंकराचार्य महाराज का राधिका-अनंत ने लिया आशीर्वाद, PM ने भी दिया आशीष

ऐसे में संभावना है कि यह ड्रोन यमुना पार से आया हो। ये भी संभावना है कि यह वीडियो पुराना हो। फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है। उधर, आगरा में पुरातत्व विभाग के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि अभी तक ताजमहल प्रभारी और सीआईएसएफ की रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। उन्हें मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: agra newstaj mahalup news
Previous Post

दो पीठों के शंकराचार्य महाराज का राधिका-अनंत ने लिया आशीर्वाद, PM को भी दिया आशीष

Next Post

अनंत-राधिका की शादी में गेस्ट को मिला रिटर्न गिफ्ट, प्राइस जानकर उड़ जाएंगे होश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

CM योगी का निर्णय, मानसिक मंदित संवासियों की अनुदान राशि बढ़ेगी

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

936 ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स संवारेंगे प्रदेश के 1 लाख से अधिक युवाओं का भविष्य

02/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र तैयार, सीएम योगी 3 जुलाई को करेंगे लोकार्पण

02/07/2026
Ketan Murder Case
क्राइम

केतन हत्याकांड: सिया गोयल का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट, पिता ने कह दी ये बात

02/07/2026
Next Post
Anant-Radhika Wedding

अनंत-राधिका की शादी में गेस्ट को मिला रिटर्न गिफ्ट, प्राइस जानकर उड़ जाएंगे होश

यह भी पढ़ें

Fawad Chaudhary

‘भारत के मतदाताओं पर हमेशा से विश्वास रहा…’, नतीजों से पहले ही पाकिस्तानी नेता के मन में फूटे लड्डू

04/06/2024
अमेरिकी दूतावास

इराक : हमले की आशंका के चलते अमेरिकी दूतावास बंद करने की तैयारी

28/09/2020
rajasthan ptet

राजस्थान पीटीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी

14/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version