• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुर्भाग्य से हमारे पास ‘योगी’ नहीं ‘भोगी’ है, राज ठाकरे ने उद्धव पर कसा तंज़

Writer D by Writer D
28/04/2022
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Raj Thackeray

Raj Thackeray

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। देश में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने के फैसले की गुरुवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने जमकर प्रशंसा की।

अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सीधा निशाना साधते हुए, उन्होंने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र में भी “सद्भावना” की जीत होगी। बता दें कि मनसे सुप्रीमो राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने राज्य सरकार को 3 मई के अंदर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम दिया है, जिसमें विफल रहने पर उन्होंने चेतावनी दी कि वह मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर में हनुमान चालीसा बजाएंगे।

राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने CM योगी के लिए बांधे तारीफों के पुल

सीएम योगी (CM Yogi) की तारीफों के पुल बांधते हुए राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने कहा, “मैं तहे दिल से बधाई देता हूं और धार्मिक स्थलों, विशेष रूप से मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए योगी सरकार का आभारी हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में हमारे पास कोई ‘योगी’ नहीं है; हमारे पास जो है वह ‘भोगी’ है। मैं ईश्वर से उन्हें सद्बुद्धि देने की पार्थना करता हूं।”

IPS अफसर अलंकृता सिंह को योगी सरकार ने किया निलंबित, बिना इजाजत गईं थी लंदन

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने खुलासा किया कि राज्य में 17,000 से अधिक लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं, जबकि लगभग 39,000 लाउडस्पीकरों में साउंड की मात्रा कम कर दी गई है।

राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने 12 अप्रैल को रखी थी लाउडस्पीकर हटाने की मांग

बता दें कि राज ठाकरे ने 12 अप्रैल को ठाणे में अपनी विशाल रैली के दौरान मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर विवाद धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक मुद्दा है, “मैं राज्य सरकार को बताना चाहता हूं, हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, जो करना है करो।” 17 अप्रैल को अपनी टिप्पणी का बचाव करते हुए, मनसे प्रमुख ने कहा, “हम दंगे नहीं चाहते हैं। किसी ने भी नमाज़ अदा करने का विरोध नहीं किया है। लेकिन अगर आप (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर अजान करते हैं, तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है।”

हनुमान चालीसा पर घमासान, राणा और शिवसैनिक एक दूसरे को पढ़ा रहे पाठ

Tags: live hindi newsloudspeaker controversyMaharashtra NewsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays News
Previous Post

IPS अफसर अलंकृता सिंह को योगी सरकार ने किया निलंबित, बिना इजाजत गईं थी लंदन

Next Post

मायावती बोलीं- मैं PM या CM बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन….

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
Next Post
Mayawati

मायावती बोलीं- मैं PM या CM बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन....

यह भी पढ़ें

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

शॉपिंग मॉल में हुआ बम विस्फोट, एक की मौत

10/12/2022
rajshree

मेकर्स संग झगड़े के कारण राजश्री ठाकुर ने छोड़ा ‘शादी मुबारक’ शो?

15/10/2020
ramnath kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने RPF के तीन जवानों को जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया है

03/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version