• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान का विकेंड हुआ स्पेशल, बॉयफ्रेंड ने शेयर की क्यूट तस्वीरें

Writer D by Writer D
15/07/2024
in मनोरंजन
0
Hina Khan

Hina Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा का रोल निभाकर घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। ‘बिग बॉस’ में अपना दमखम दिखाकर शेर खान कहलाने वाली हिना खान ने हाल में ही जानकारी साझा की और बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। एक्ट्रेस के फैंस इस खबरे के सामने आने के बाद से ही हैरान-परेशान हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि वो ब्रेस्ट कैंसर की तीसरी स्टेज से जूझ रही हैं। इस दौर में वो खुद को संभालने में लगी हुई हैं और हंसकर हर मुश्किल का सामना कर रही हैं। बड़ी हिम्मत के साथ वो हर अपडेट साझा कर रही हैं। इस घड़ी में उनका परिवार उनका साथ दे रहा है। एक्ट्रेस (Hina Khan) की मां और बॉयफ्रेंड रॉकी जैयसवाल उनका खास ध्यान रख रहे हैं। हाल में ही एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड ने एक्ट्रेस के लिए स्पेशल पोस्ट किया और इसके साथ ही एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें दिखाते हुए बताया कि कैसे उन्होंने हिना खान का वीकेंड स्पेशल बनाया।

रॉकी ने बनाया हिना (Hina Khan) का दिन स्पेशल

बॉयफ्रेंड रॉकी ने हिना खान (Hina Khan) की तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों में हिना खान मुस्कुराती और क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के हाथ में कुछ टूल्स देखने को मिल रहे हैं। येलो नाइटसूट पर हिना ने ब्लू एपरेन कैरी किया है। सोफे पर बैठी हिना खान काफी क्यूट लग रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝗥𝗼𝗰𝗸𝘆 𝗝𝗮𝗶𝘀𝘄𝗮𝗹 (@rockyj1)

एक्ट्रेस (Hina Khan)  के बॉयफ्रेंड ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए प्यार भरा कैप्शन भी लिखा और बताया कि किस तरह उन्होंने हिना का पसंदीदा खाना बनाकर उनका वीकेंड स्पेशल बनाया है। रॉकी ने कैप्शन में लिखा, ‘जब वो मुस्कुराती है तो रोशनी और भी तेज हो जाती है, जब वो खुश होती है तो जिंदगी सार्थक हो जाती है, जब वो मेरे साथ होती है मैं और भी ज्यादा जीता हूं। जब मैं उसके साथ होता हूं तो कुछ भी ज्यादा मायने नहीं रखता।’

फैंस के रिएक्शन

इस पोस्ट को देखने के बाद जाहिर हो रहा है कि रॉकी हिना (Hina Khan)  से कितना प्यार करते हैं और किस तरह उनका ध्यान रख रहे हैं। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग दोनों की बॉन्ड की तारीफ कर रहे हैं। रॉकी के इस पोस्ट पर हिना ने भी कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘तुम।’ इसके साथ ही चोटिल दिल वाला इमोजी भी पोस्ट किया है।

‘अल्लाह के सिवाय…’, दर्द से तड़प रही हिना खान, फैंस बोले- ‘हम है आपके साथ…

वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा, ‘हिना खान एक फाइटर हैं। मुझे अच्छा लग रहा है जिस तरह से आप उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘हिना खान अच्छी किस्मत वाली हैं जो आप उनके साथ हैं।’ वहीं एक और फैन ने लिखा, ‘दिल छू लिया आपके बॉन्ड ने।’ बता दें, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दौरान ही हिना खान और रॉकी की मुलाकात हुई थी। ‘बिग बॉस’ में भी दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली

Tags: Breast Cancerhina khan cancerHina Khan ImagesHina Khan Newstv gossips
Previous Post

थोक महंगाई दर जून में बढ़कर 16 महीने के उच्‍चतम स्‍तर 3.36 फीसदी पर पहुंची

Next Post

मीटर जांच या बकाया की वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं का नहीं होना चाहिए उत्पीड़न: योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
CM Yogi

मीटर जांच या बकाया की वसूली के नाम पर उपभोक्ताओं का नहीं होना चाहिए उत्पीड़न: योगी

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Chimney Blast

ईंट-भट्टा की चिमनी ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत, 20 लोग लापता

23/12/2022
AstraZeneca

एस्ट्राजेनेका ने दुनिया भर से वापस मंगवाई अपनी कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड

08/05/2024
cm yogi

मुख्यमंत्री योगी के ‘ब्रांड यूपी’ की मचेगी धूम, अमेरिकी डेलिगेशन दिलाएगा ‘बूम’

18/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version