• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

NEET पर घमासान: राहुल गांधी ने परीक्षा सिस्टम को बताया फ्रॉड, तो अखिलेश ने कर दी ये डिमांड

Writer D by Writer D
22/07/2024
in नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। इस दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक का मुद्दा जोरशोर से उठा रहा है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नीट पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह देश में लाखों छात्र के भविष्य से जुड़ा है, जो इस बात से बेहद चिंतित हैं कि उनके साथ क्या हो रहा है? उन्हें यकीन है कि भारतीय परीक्षा प्रणाली एक धोखा है। राहुल गांधी ने कहा कि लाखों लोग मानते हैं कि अगर आप अमीर हैं और आपके पास पैसा है, तो आप भारतीय परीक्षा प्रणाली खरीद सकते हैं और विपक्ष भी यही सोचता है।

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पूरे देश के सामने यह स्पष्ट है कि हमारी परीक्षा प्रणाली में बहुत गंभीर समस्या है। सिर्फ NEET में ही नहीं, बल्कि सभी प्रमुख परीक्षाओं में गड़बड़ी है। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने खुद को छोड़कर सभी को दोषी ठहराया है। मुझे नहीं लगता यहां जो कुछ हो रहा है, वह उसके मूल सिद्धांतों को भी समझते हैं।

नीट प्रश्न पत्र लीक (NEET Question Paper Leaked) के मामले में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान विपक्ष के सवालों का जबाव देते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले सात साल में पेपरलीक को लेकर कोई सबूत नहीं हैं।

यह केस पहले ही सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में चल रहा है। चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ (Chief Justice DY Chandrachud) इस पर सुनवाई कर रहे हैं। एनटीए (NTA)  के बाद 240 एग्जाम हुए हैं। 5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने अप्लाई किया और 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इसमें भाग लिया। इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश की परीक्षा प्रणाली को बकवास कहने की विपक्ष के नेता की बात की मैं निंदा करता हूं।

अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Education Minister Dharmendra Pradhan)  के इस्तीफे की मांग की। कहा कि यह सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ केंद्र ऐसे हैं जहां 2,000 से अधिक छात्र पास हुए हैं। जब तक यह मंत्री वहां हैं, छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।

Tags: Budget Sessiondelhi newsNational newsrahul gandhi
Previous Post

मेरे रहते मत करें चिता, सबकी समस्या का कराएंगे समाधान: सीएम योगी

Next Post

Kanwar Yatra: ‘नेमप्लेट’ के फैसले पर लगी रोक, समेत अन्य राज्य सरकारों को नोटिस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

14/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था पर दिया जाए विशेष ध्यान: सीएम योगी

14/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने सहारनपुर में की विकास कार्यों की समीक्षा, मां शाकुंभरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

14/03/2026
Next Post
Nameplates Controversy

Kanwar Yatra: 'नेमप्लेट' के फैसले पर लगी रोक, समेत अन्य राज्य सरकारों को नोटिस

यह भी पढ़ें

High Court

कल्याण सिंह के निधन पर राजकीय शोक, कल हाईकोर्ट और अधीनस्थ कोर्ट में रहेगा अवकाश

22/08/2021
Actor Rishi Kapoor's daughter Riddhima's anger over nepotism, said ..

नेपोटिज्म पर फूटा मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा का गुस्सा, बोलीं..

19/05/2021
PM Modi

पीएम मोदी ने सिद्धार्थनगर हादसे पर जताया दुख, 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

22/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version